विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पशुपालन को लाभकारी बनाने की पहल, अंबेडकरनगर में में 200 पशुपालकों को मिलेगा प्रशिक्षण

Published: Sat, 07 Nov 2026 10:35 AM (IST)

अंबेडकरनगर में पशुपालन विभाग 17 से 30 नवंबर तक पशुपालकों के लिए प्रशिक्षण अभियान शुरू कर रहा है। इसका उद्देश्य ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. अंबेडकरनगर में 200 पशुपालकों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण अभियान।

  2. पशुपालन को अधिक लाभकारी बनाने हेतु विभाग की नई पहल।

  3. पशु स्वास्थ्य, पोषण, नस्ल सुधार पर केंद्रित होगा यह प्रशिक्षण।

संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। पशुपालन को अधिक लाभकारी और रोजगारपरक बनाने के लिए विभाग प्रशिक्षण अभियान शुरू करने जा रहा है। 17 से 30 नवंबर तक जिले के सभी ब्लाकों में कार्यक्रम होंगे। हर ब्लाक में 200 पशुपालकों को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य है।

विकास भवन सभागार में पशुपालन विभाग की प्रशिक्षण एवं प्रसार योजना के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. अरविंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों, पशुधन प्रसार अधिकारियों और पैरावेट्स ने हिस्सा लिया।

प्रशिक्षण में नंद बाबा दुग्ध मिशन की नंदिनी एवं मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री स्वदेशी गो संवर्धन योजना और राष्ट्रीय पशुधन मिशन के तहत बकरी पालन, सूकर पालन तथा पशुधन बीमा योजना की जानकारी दी गई। कृत्रिम गर्भाधान, नस्ल सुधार, टीकाकरण, कृमिनाशक दवाओं के प्रयोग, संतुलित पशु आहार और बांझपन की समस्या के निदान पर भी चर्चा हुई। उत्तर प्रदेश कुक्कुट विकास नीति-2022 के तहत लेयर मुर्गी पालन और अंडा उत्पादन को बढ़ावा देने की संभावनाएं बताई गईं।

पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रविंद्र कुमार चक्रवर्ती ने भारत पशुधन एप के उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने पैरावेट्स और पशु मित्रों को कृत्रिम गर्भाधान व टीकाकरण संबंधी गतिविधियों का विवरण एप पर अपलोड करने की प्रक्रिया समझाई। प्रशिक्षण से पशुपालकों को पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण और नस्ल सुधार के प्रति जागरूक कर उनकी आय बढ़ाने का लक्ष्य है।

यह भी पढ़ें- अंबेडकरनगर मेडिकल कॉलेज में शुरू होंगे MSc और DMRIT कोर्स, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।