विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंबेडकरनगर मेडिकल कॉलेज में शुरू होंगे MSc और DMRIT कोर्स, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर

Published: Sun, 01 Nov 2026 03:17 PM (IST)

अंबेडकरनगर के महामाया राजकीय मेडिकल कॉलेज में जल्द ही एमएससी और डीएमआरआईटी पाठ्यक्रम शुरू होंगे। यह पहल युवाओं को चिकित्सा ...और पढ़ें

मेडिकल कॉलेज में शुरू होंगे MSc और DMRIT कोर्स।

मेडिकल कॉलेज में शुरू होंगे MSc और DMRIT कोर्स।

HighLights

  1. महामाया मेडिकल कॉलेज में एमएससी, डीएमआरआईटी कोर्स शुरू होंगे।

  2. छात्रों को एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन का प्रशिक्षण मिलेगा।

  3. यह पहल युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाएगी।

संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। महामाया राजकीय एलौपेथिक मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर चिकित्सा शिक्षा के नए आयाम गढ़ने में लगा है। एमबीबीएस, पीजी, बीएससी नर्सिंग के बाद अब यहां दो से तीन माह में एमएससी, डीएमआरआईटी (डिप्लोमा इन मेडिकल रेडियोलॉजी एंड इमेजिंग टेक्नोलॉजी) की पढ़ाई शुरू करने की विभागीय तैयारियां चल रही हैं। इसमें छात्रों को एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन जैसी जांच तकनीकों का डिग्री संग प्रशिक्षण दिया जाएगा।

पहले बैच में 25 छात्रों को प्रवेश मिलेगा। इसकी मंशा चिकित्साक्षेत्र में प्रशिक्षित तकनीकी कर्मियों की उपलब्धता बढ़ाने के साथ युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध कराना है। पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद छात्र रेडियोलाजी और इमेजिंग से जुड़ी तकनीकी सेवाओं में करियर बना सकेंगे।

डीएमआरआईटी के बाद मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस और वेंटिलेटर टेक्नीशियन के पाठ्यक्रम शुरू करने की योजना है। इससे चिकित्सा के विभिन्न तकनीकी क्षेत्रों में प्रशिक्षण के अवसर बढ़ेंगे। सरकारी चिकित्सालयों व गैरसरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में इन सेवाओं के संचालन के लिए प्रशिक्षित तकनीकी कर्मियों की जरूरत को देखते हुए इन पाठ्यक्रमों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इन पाठ्यक्रम के शुरू होने से नीट में अपेक्षाकृत कम अंक पाने वाले उन विद्यार्थियों को भी चिकित्साक्षेत्र में करियर बनाने का विकल्प मिलेंगे, जो एमबीबीएस में प्रवेश नहीं ले पाते हैं। मेडिकल कॉलेज प्रशासन का प्रयास है कि विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर ही तकनीकी शिक्षा व प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध हो सके। इससे उन्हें दूसरे शहरों में जाकर पढ़ाई करने की विवश्ता भी कम हो सकती है।

नए पाठ्यक्रमों के संचालन से राजकीय मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा शिक्षा का दायरा बढ़ने के संग युवाओं के लिए रोजगार की संभावना मजबूत होने की उम्मीद है। प्राचार्य डॉ. मुकेश यादव ने कहाकि डीएमआरआईटी के लिए 25 सीटें मिल चुका है। इसके लिए पहला बैच आने वाला है। एमएससी नर्सिंग की शिक्षा भी प्रारंभ करने की तैयारियां अंतिम चरण में है।

यह भी पढ़ें- गोंडा के गांव-मुहल्लों में बिजली कनेक्शनों की खुलेगी कुंडली, बकायेदारों पर भी शिकंजा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।