विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंबेडकरनगर में भीषण सड़क हादसा, वोल्वो बस-ट्रेलर टक्कर में चार की मौत और चार गंभीर

By Ajay SinghEdited By: Vivek Shukla
Published: Fri, 02 Oct 2026 07:32 AM (IST)

अंबेडकरनगर में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक वोल्वो बस और ट्रेलर की टक्कर हो गई। ...और पढ़ें

HighLights

  1. गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा।

  2. वोल्वो बस और ट्रेलर की जोरदार टक्कर।

  3. चार लोगों की मौत, चार गंभीर रूप से घायल।

संवाद सूत्र, जागरण, अंबेडकरनगर। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर वोल्वो बस और ट्रेलर की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कालेज एवं अस्पताल सद्दरपुर में भर्ती कराया है।

दुर्घटना जैतपुर के गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर 85 पर सुबह करीब 5:30 बजे हुई। बस तेगरा एक्सप्रेस की है, जो दिल्ली से दरभंगा जा रही थी। दुर्घटना में मृतक व घायलों की पहचान अब तक नहीं हो सकती है।

अपर पुलिस अधीक्षक डाक्टर तेजवीर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में बस चालक को झपकी आने से दुर्घटना हुई है।मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- अंबेडकरनगर: शराब कंपनी से 84 लाख की धोखाधड़ी: एजेंट ने परिवार और गोदाम इंचार्ज के साथ मिलकर बिछाया जाल, 14 पर FIR दर्ज

यह भी पढ़ें- CISF के सहायक कमांडेंट अंकित पांडेय का पार्थिव शरार पहुंचा घर, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई