विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CISF के सहायक कमांडेंट अंकित पांडेय का पार्थिव शरार पहुंचा घर, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

Published: Thu, 01 Oct 2026 03:26 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में फायरिंग में शहीद हुए सीआइएसएफ सहायक कमांडेंट अंकित पांडेय का शव उनके पैतृक गांव इब्राहिमपुर मठिया पहुंचा।

News Article Hero Image

HighLights

  1. शहीद सीआइएसएफ सहायक कमांडेंट अंकित पांडेय का शव पैतृक गांव पहुंचा।

  2. प्रयागराज के डीआइजी ने अंबेडकरनगर में दी अंतिम सलामी।

  3. अंकित पांडेय जम्मू-कश्मीर में हाइड्रो प्लांट सुरक्षा में तैनात थे।

जागरण संवाददाता, अंबेडकरनगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ में फायरिंग की घटना में जान गंवाने वाले सीआइएसएफ के सहायक कमांडेंट अंकित पांडेय का शव गुरुवार को दोपहर उनके पैतृक गांव इब्राहिमपुर के मठिया पहुंचा।

सीआइएसएफ के डीआइजी प्रयागराज से अंतिम सलामी दी। इसके बाद शव यात्रा निकाली गई। अंकित पांडेय जल विद्युत परियोजना में तैनात थे। मंगलवार शाम हुई फायरिंग की घटना में गोली लगने से उनकी मौत हो गई थी।

इब्राहिमपुर के दौलतपुर एकसरा के मठिया निवासी अंकित पांडेय की नियुक्ति वर्ष 2016 में दारोगा के पद पर सीआइएसएफ में हुई थी। दो साल पहले विभाग में सहायक कमांडेंट के पद पर चयनित हो गए थे। वर्तमान में जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हाइड्रो प्लांट की सुरक्षा में तैनात थे।

जानकारी के मुताबिक इनके साथ एक सिपाही व उसकी पत्नी की भी तैनाती थी। किसी बात को लेकर उससे कई दिनों से अनबन चल रही थी। मंगलवार की शाम करीब सात बजे सिपाही ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। इसमें सहायक कमांडेंट समेत चार की मौत हो गई थी।

WhatsApp Image 2026-10-01 at 1.40.40 PM

घटना की सूचना पर स्वजन शव लेने लेने के लिए रवाना हो गए थे। उनके गांव के लोग शव आने का इंतजार कर रहे हैं। वह छह बहनों के बाद सबसे छोटे इकलौते भाई थे। सभी बहनों को शादी हो चुकी है। अंकित की शादी ड्यूटी के दौरान हल्द्वानी में 2019 में हुई थी। एक पुत्र अगस्त ढाई वर्ष का है।

पत्नी प्रियंका गृहणी हैं। पिता शिवप्रसाद पांडेय डिहवा दौलतपुर प्राथमिक विद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। माता प्रमिला पांडेय गृहणी हैं। शिवप्रसाद पांडेय वर्षभर पहले बाइक दुर्घटना में घायल हो गए थे। कमर की हड्डी टूटने से बिस्तर पर पड़े हैं।

यह भी पढ़ें- कठुआ के CISF कैंप में जवान ने साथियों पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत; बहस के बाद हुई फायरिंग