विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंबेडकरनगर में 298 युवाओं को मिला रोजगार, MLC हरिओम पांडेय ने सरकारी नीतियों का लाभ उठाने का किया आह्वान

Published: Wed, 18 Nov 2026 05:08 PM (IST)

अंबेडकरनगर के कटेहरी में जिला सेवा योजन कार्यालय और देव इंद्रावती पीजी कॉलेज द्वारा आयोजित रोजगार मेले में 298 युवाओं को नौकरी मिली।

अंबेडकरनगर में रोजगार मेला का आयोजन। तस्वीर- जागरण

अंबेडकरनगर में रोजगार मेला का आयोजन। तस्वीर- जागरण

HighLights

  1. कटेहरी रोजगार मेले में 298 युवाओं को मिला रोजगार।

  2. जिला सेवा योजन कार्यालय और कॉलेज ने मिलकर किया आयोजन।

  3. युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का मुख्य उद्देश्य रहा।

संवाद सूत्र, भीटी (अंबेडकरनगर)। कटेहरी में जिला सेवा योजन कार्यालय और देव इंद्रावती पीजी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय और विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. राना रणधीर सिंह ने फीता काटकर और सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया।

मेले में 605 पंजीयन के सापेक्ष विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों ने 298 युवाओं का चयन किया। इसका उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर देकर आत्मनिर्भर बनाना है। मुख्य अतिथि ने युवाओं से सरकार की रोजगारपरक नीतियों का लाभ उठाने का आह्वान किया। आवेदक नीरज सिंह, सर्वेश यादव, पतिराम, राम दुलार, राजकुमार और पंकज ने कहा कि युवाओं के रोजगार को लेकर मुख्यमंत्री की मंशा पूरी हो रही है। लोगों ने रोजगार और स्वरोजगार से अपनी जिंदगी संवारी है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. एबी सिंह ने की और संचालन डॉ. बीरबल शर्मा ने किया। राजकीय आईटीआई के नोडल प्रधानाचार्य चंद्रशेखर सिंह सहित डॉ. साधना श्रीवास्तव, डॉ. नीता मिश्रा, डॉ. तेजभान मिश्रा और डॉ. बलकरन यादव ने सहयोग किया। डॉ. मनोज सिंह भी मौजूद रहे।

श्रम विभाग के अंकुर श्रीवास्तव, धर्मेंद्र यादव और सुजीत कुमार ने भवन और अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की योजनाओं, उत्तर प्रदेश डिजिटल लेबर चौक ऐप, पंजीयन, नवीनीकरण प्रक्रिया और पात्रता की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में रोजगार मेला: पहले दिन 1147 युवाओं को मिली नौकरी, 35 हजार नौकरियों का अवसर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।