विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PCS Jyoti Maurya Case: जांच कमेटी के सामने पेश हुईं पीसीएस ज्योति मौर्या, पत‍ि के आरोपों पर दी ये सफाई

By Jagran NewsEdited By: Vinay Saxena
Published: Tue, 08 Aug 2023 11:21 PM (GMT+05:30)

PCS Jyoti Maurya Case पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या पर अवैध रूप से करोड़ों रुपये के लेनदेन के आरोप की जांच ...और पढ़ें

पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या ने खुद पर लगे आरोपों पर दी सफाई।
पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या ने खुद पर लगे आरोपों पर दी सफाई।

HighLights

  1. जांच कमेटी के सामने आईं पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या
  2. पति आलोक मौर्या ने भी जांच समिति के अध्यक्ष से की मुलाकात
  3. अलग-अलग दिनों में जल्द ही दोनों का दर्ज कराया जाएगा बयान

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या मंगलवार को जांच कमेटी के अध्यक्ष के सामने पेश हुईं। उन्होंने पति आलोक मौर्या की ओर से लगाए गए आरोपों को लेकर सफाई दी। कहा कि उनके खिलाफ की गई शिकायत बेबुनियाद है। न तो उनकी डायरी है और न ही उनकी हैंडराइटिंग है। उल्टा आरोप लगाया कि उन्होंने धूमनगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है, जिसको लेकर पेशबंदी की जा रही है।

आलोक भी जांच कमेटी के अध्‍यक्ष के सामने हुए पेश  

ज्योति के जाने के बाद उनके पति भी जांच कमेटी के अध्यक्ष के सामने पेश हुए। अध्यक्ष ने पीसीएस अधिकारी पर लगाए गए आरोपों के साक्ष्य मांगे हैं। अध्यक्ष ने कहा कि शिकायतों की पुष्टि होने पर ही जांच आगे बढ़ाई जाएगी।

भ्रष्‍टाचार के आरोप की जांच तेज

पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या पर अवैध रूप से करोड़ों रुपये के लेनदेन के आरोप की जांच तेजी से शुरू हो गई है। ज्योति को बयान देने के लिए प्रयागराज बुलाया गया था। इसके लिए उन्हें नोटिस भेजा गया था। कहा गया था कि वह खुद ही दिन और समय तय करें। इसी तरह उनके पति को भी नोटिस भेजा गया था।

मंगलवार को ज्योति प्रयागराज मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचीं। जांच कमेटी के अध्यक्ष अपर आयुक्त प्रशासन अमृतलाल बिंद से मुलाकात की। उन्होंने बयान दर्ज कराने के लिए दिन और समय भी तय कर लिया है। इसी हफ्ते उनका बयान महिला मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में और वीडियोग्राफी के बीच दर्ज कराने की तैयारी है। उनके पति ने भी जांच कमेटी के अध्यक्ष से मुलाकात की और जो भी साक्ष्य मांगे गए हैं, उनसे संबंधित बिंदुओं को आलोक ने नोट किया। उन्होंने साक्ष्य देने के लिए दो दिन का समय मांगा है।

पीसीएस ज्‍योत‍ि मौर्या केस

  • प्रयागराज के राजरूपपुर निवासी आलोक प्रतापगढ़ में तैनात हैं। उनकी शादी 2010 में वाराणसी की ज्योति से हुई थी।
  • शादी के बाद ज्योति पीसीएस अधिकारी बनीं। वह इन दिनों बरेली में तैनात हैं।
  • आलोक ने उनके ऊपर दूसरे से अवैध संबंध बनाने व रिश्वत लेने का आरोप लगाया है।
  • इनकी शिकायत पर शासन स्तर पर नियुक्ति विभाग ने मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत को जांच सौंपी है।
  • मंडलायुक्त ने अपर आयुक्त प्रशासन अमृतलाल बिंद की अध्यक्षता में एडीएम प्रशासन हर्षदेव पांडेय, एसीएम प्रथम जयजीत कौर की कमेटी गठित कर जांच शुरू कराई है।
  • अपर आयुक्त प्रशासन का कहना है कि दोनों ने उनसे मुलाकात की है। जल्द ही उनका बयान दर्ज होगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।