Move to Jagran APP

प्रदेश सरकार के खिलाफ गरजे कांग्रेसी

जासं, इलाहाबाद : प्रदेश में गिरती कानून व्यवस्था व जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने गुरुवार को प्र

By Edited By: Published: Fri, 31 Jul 2015 01:13 AM (IST)Updated: Fri, 31 Jul 2015 01:13 AM (IST)

जासं, इलाहाबाद : प्रदेश में गिरती कानून व्यवस्था व जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने गुरुवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन कर संघर्ष का ऐलान किया। इस मौके पर राज्यपाल को संबोधित 16 सुत्रीय ज्ञापन एसीएम प्रथम को सौंपा गया।

धरनास्थल पर आयोजित सभा को संबोधित करती हुई अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता एवं विधायक डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि सुबे ही हुकूमत किसानों की बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा देने को राजी नहीं है। शहर के साथ देहात में भी बिजली संकट बना हुआ है। आपराधिक घटनाओं की तो जैस बाढ़ आ गई है। महिलाओं की आबरू सुरक्षित नहीं रह गई है। वैट लगाकर पेट्रो पदार्थो की कीमत में बढ़ोतरी की जा रही है। कहा कि लोक सेवा आयोग में व्याप्त भ्रष्टाचार ने तो व्यापम घोटाले को भी मात दे दी है। जिला व पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि पूर्व मंत्री नंद गोपाल गुप्ता सहित तमाम पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न न रुका तो कांग्रेस सड़क पर उतरकर आंदोलन छेड़ेगी। विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि अखिलेश सरकार अपनी पार्टी के एजेंडे को लागू कराने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है। जिलाध्यक्ष अनिल द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बंद करने को कहा। अध्यक्षता शहर अध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने की। सभा के अंत में पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक जताया गया।

इस मौके पर पूर्व महापौर चौ. जितेंद्र नाथ सिंह, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष अनीता कुशवाहा, क्रांति शुक्ला, किशोर वाष्र्णेय, संत प्रसाद पांडेय, बिमला देवी, अवधेश त्रिपाठी, अभिषेक शुक्ला, जावेद उर्फी, परवेज सिद्दीकी, डॉ. रमेश जायसवाल, मुकुंद तिवारी आदि मौजूद रहे।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.