रोजेदारों के लिए योग व व्यायाम चमत्कारिक, आ सकता है शरीर में बदलाव Aligarh news
योग व व्यायाम के जरिये रोजेदार शरीर में बदलाव ला सकता है। रोजेदार को वजन घटाना है तो वह अफ्तारी के 30 मिनट पहले 20 मिनट तक फ्री हैंड व्यायाम करते हुए मात्र 10 से 12 मिनट इंडोरेंस व्यायाम जैसे स्टैंडिंग स्किपिंंग रोप व ट्रेडमिल पर व्यायाम की क्रिया करें।
अलीगढ़, जेएनएन : योग व व्यायाम के जरिये रोजेदार शरीर में बदलाव ला सकता है। किसी रोजेदार को वजन घटाना है तो वह अफ्तारी के 30 मिनट पहले 20 मिनट तक फ्री हैंड व्यायाम करते हुए मात्र 10 से 12 मिनट इंडोरेंस व्यायाम जैसे स्टैंडिंग, स्टेपअप, साइकिलिंग, स्किपिंंग रोप व ट्रेडमिल पर व्यायाम की क्रिया करें। व्यायाम के 30 मिनट बाद खजूर व मिक्स फ्रूट चाट से रोजा खोलें। ये टिप्स एएमयू जिम्नेजियम प्रशिक्षक मजहर उल कमर ने दिए।
खानपान के समय में बदलाव
मजहर ने बताया कि रोजे में जिस तरह खानपान के समय में बदलाव किया जाता है उसी तरह व्यायाम करने के समय में भी किया जाना चाहिए। खाने में सलाद, दाल, सब्जी, रोटी का सेवन आवश्यकतानुसार करें। नानवेज खाने से परहेज व सोने से पहले एक गिलास दूध जरूर लें। सुबह सहरी के वक्त दही, मां, दूध, ड्राई फ्रूट आदि लें। ऐसा करने से ऊर्जा बनी रहेगी। अगर किसी को वजन बढ़ाना है तो अफ्तारी के 15 मिनट पहले से व्यायाम शुरू करें, जिसमें शशांक आसन, भुजंग आसन, नौका आसन, हस्तपदमोतान आसन, पवन मुक्त आसन को सर्किट मेथड का प्रयोग करते हुए एक मिनट तक दो से तीन सेट करें। साथ में पूरे शरीर का एक्टिव स्ट्रेचिंग व्यायाम कर तीन से चार मिनट शरीर को आराम देते हुए वज्र आसन में बैठ जाएं। अफ्तारी में खजूर, शहद, मीठे शर्बत के साथ-साथ फ्रूट क्रीम लें। एक चीकू के साथ एक गिलास बादाम, खजूर या मैंगो मिल्क जरूर लें। खाने में सलाद, दाल, चावल, राजमा, पनीर व बिरयानी आदि का सेवन कर सकते हैं। सहरी में मीठा दही, मां, चपाती, सूजी का हलवा, ड्राई फ्रूट आदि का सेवन करें।