फिर लौटा एंटीक व गोल्ड प्लेटेड बर्तन का जमाना: मुंबई-मुरादाबाद के बर्तनों की डिमांड, इस बार होगा मेहमानों का शाही स्वागत
त्योहारी सीजन में अलीगढ़ के बर्तन बाजार में रौनक बढ़ गई है, जहां मुरादाबाद के नक्काशीदार और मुंबई के गोल्ड ...और पढ़ें

रेलवे रोड स्थित शोरूम पर प्रदर्शित गोल्ड प्लेटेड बर्तन। जागरण
HighLights
अलीगढ़ बर्तन बाजार में त्योहारी सीजन की रौनक बढ़ी।
मुरादाबाद नक्काशीदार, मुंबई गोल्ड प्लेटेड बर्तनों की मांग।
एंटीक स्टील डाइनिंग सेट, उपहार के लिए खरीदारी जारी।
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। त्योहारी सीजन शुरू होते ही बर्तन बाजार में रौनक बढ़ गई है। इस बार मुरादाबाद में निर्मित नक्काशीदार रसोई के बर्तनों की मांग बढ़ रही है। वहीं, मुंबई से आए गोल्ड प्लेटेड बर्तनों के नए कलेक्शन ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। मेहमानों को शाही अंदाज में भोजन और नाश्ता परोसने के लिए लोग आकर्षक बर्तन खरीद रहे हैं।
एंटिक डिजाइन में स्टील के डाइनिंग सेट और टी सेट का चलन भी फिर लौटने लगा है। दीपावली पर कारोबारी अपने कर्मचारियों और स्टाफ को उपहार देने के लिए बर्तनों के सेट खरीद रहे हैं। शादी वाले घरों में भी खरीदारी जारी है। स्टील, पीतल व तांबे के बर्तनों की महानगर में सात बड़े शोरूम व करीब 300 दुकानें हैं। इनका 10 करोड़ रुपये वार्षिक कारोबार है। इस बार त्योहारी सीजन पर 10 से 15 प्रतिशत तक कारोबार में वृद्धि हो सकती है।
सोमवार को महावीरगंज, दुबे पड़ाव निकट मीनाक्षी पुल, रामघाट रोड निरंजपुरी, जीटी रोड नौरंगाबाद, छाबनी सहित अन्य बाजारों में खरीदार रहे हैं। मद्रास की पुष्पा कड़ाही क्राकरी की दुकानों पर देखते ही बन रही है।
भीड़-भाड़ से बचने के लिए परोसने व रसाई उपायोगी बर्तनों की हो रही है खरीदारी
स्टील की कड़ाही काफी मजबूत है। मुंबई का ग्रिल पैन इस बार भी दुकानों की रौनक बढ़ा रहा है। इसमें दाल, चावल, सब्जी आदि बनाने के बाद सीधे डिनर सेट पर रख सकते हैं। नक्काशी में मिल रहे स्टील के बर्तन मेहमाननवाजी में शाह ठाठ का एहसास कराएंगे। नमकीन, बिस्किट व ड्राईफ्रूट्स के सेट की भी बड़ी रेंज बाजार में है।

रेलवे रोड स्थित शोरूम पर प्रदर्शित एंटीक डिजाइनर बर्तन। जागरण
आया स्पेशल दही बड़ा सेट
खाने के शौकीन के लिए स्पेशल बर्तन भी हैं। इनमें दही बड़ा सेट भी है। इसमें रखने पर दही बड़ा कई दिन तक खराब नहीं होगा। अप्पे पैन सेट भी महिलाएं पसंद कर रही हैं। इसमें इडली की तरह अप्पे डिश बना सकेंगे। तांबे का वाटर कूलर लोगों को पसंद आ रहा है। बर्तन कारोबारिरयों ने स्पेशल आर्डर पर भी बर्तन मंगाए हैं। ये अलग-अलग डिजाइन के हैं।
उपहार के लिए बर्तनों के तय किए जा रहे है सैंपल
दीपावली पर फैक्ट्री मालिक, प्रतिष्ठानों पर काम करने वाले लोग, सीए, चिकित्सक, अधिवक्ता व अन्य प्रोफेशनल लोग अपने कर्मचारियों को उपहार देते हैं। पानी की स्टील की टंकी,गिलास सेट, डिनर सेट,जग,स्टील के डिब्बे, बाल्टी व अन्य बर्तन के सैंपल मंगा कर उन्हें फाइनल किया जा रहा है। ताकि समय पर उनकी पैकिंग कराई जा सके।
बर्तनों और उसकी कीमत
- 2000 से 4000 रुपये में कॉपर मटका
- 1000 से 1200 रुपये तक में दही बड़ा सेट
- 1500 से 1800 रुपये में अप्पे सेट
- 900 से 2000 रुपये में कुक एंड सर (फैंसी बर्तन)
- 1200 से 2400 रुपये में नान स्टिक बर्तन
- 1500 से 2000 रुपये तक में डोगा सेट
- मेहमानों को आकर्षित करेगा शाही डिनर सेट
- 20 से 40 हजार रुपये तक मिलेगा गोल्ड पॉलिस डिनर सेट
- 40 से 50 हजार रुपये तक मिलेगा रोज गोल्ड डिनर सेट
- छह से सात हजार रुपये में मिलेगा टाइटेनियम डिनर सेट
धनतेरस से पहले कारोबार ने गति पकड़ ली है। बाजार में रोज गोल्ड व टायटेनियम पालिश में हर प्रकार के बर्तन हैं। ग्राहकों ने खरीदारी शुरू कर दी है।
दीपांशु वार्ष्णेय, शोरूम मालिक
पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार स्टील के बर्तन पर 15 से 20 व पीतल पर 40 प्रतिशत तक तेजी है, फिर भी अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
प्रतीक वार्ष्णेय, कारोबारी, रेलवे रोड
बहन की पहली करबा चौथ है। उनके यहां पूजन सामन,स्टील का कलश, सागर व अन्य बर्तन खरीदने आए हैं। यह सभी उपहार में देने का चलन है।
दीप्ति शर्मा, ग्राहक, स्वर्ण जयंती नगर
