विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

श्रीराम बरात के लिए अलीगढ़ में ट्रैफिक डायवर्ट: जानें प्रभावित मार्ग और समय, भारी वाहनों के लिए ये रास्ते

By Santosh KumarEdited By: Abhishek Saxena
Published: Tue, 06 Oct 2026 01:22 PM (IST)

अलीगढ़ में 8 अक्टूबर को निकलने वाली पारंपरिक श्रीराम बरात शोभायात्रा के लिए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन की व्यवस्था ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. श्रीराम बरात शोभायात्रा 8 अक्टूबर को अलीगढ़ में निकलेगी

  2. दोपहर 3 बजे से शोभायात्रा समाप्ति तक यातायात डायवर्जन

  3. कई प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। आठ अक्टूबर को निकलने वाली पारंपरिक श्रीराम बरात शोभायात्रा को लेकर यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन की व्यवस्था की है। टीकाराम मंदिर, सेंटर प्वाइंट चौराहा से शुरू होने वाली शोभायात्रा समद रोड, रामघाट रोड, विष्णुपुरी, सुदामापुरी, गुरुद्वारा रोड, छर्रा बस अड्डा, नौरंगाबाद पुल और जीटी रोड होते हुए अचलताल स्थित श्रीरामलीला मैदान पहुंचेगी। यातायात डायवर्जन दोपहर तीन बजे से शोभायात्रा समाप्त होने तक प्रभावी रहेगा।

आठ अक्टूबर को टीकाराम मंदिर से निकलेगी राम बरात

  • रामघाट रोड पर अतरौली की ओर से क्वार्सी चौराहा होकर शहर की तरफ आने वाले भारी और व्यावसायिक वाहनों को क्वार्सी चौराहे से डायवर्ट किया जाएगा।
  • बोनेर तिराहे से एटा चुंगी होकर शहर की ओर आने वाले भारी वाहन और रोडवेज बसों को भी बोनेर तिराहे से वैकल्पिक मार्ग पर भेजा जाएगा।
  • शोभायात्रा के आगे बढ़ने के साथ आंतरिक डायवर्जन भी लागू होगा।
  • शुरुआत में गांधी आई तिराहे से सेंटर प्वाइंट की ओर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
  • बरात के गांधीआई तिराहा-रामघाट रोड पहुंचने पर क्वार्सी चौराहा और किशनपुर तिराहा से दुबे के पड़ाव की ओर आने वाले वाहन रोके जाएंगे।
  • बरात के गुरुद्वारा रोड पहुंचने पर मीनाक्षी पुल के नीचे से नौरंगाबाद पुल-जीटी रोड तथा नौरंगाबाद पुल से मीनाक्षी पुल की ओर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
  • बरात के नौरंगाबाद पुल पहुंचने पर गांधीपार्क बस अड्डा और दुबे के पड़ाव से मदारगेट, हाथरस अड्डा व अचलताल की ओर जाने वाले वाहनों को भी रोका जाएगा।
  • यातायात पुलिस के अनुसार एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों को डायवर्जन से मुक्त रखा गया है।

यह भी पढ़ें- आगरा में त्रेतायुग का अनुभव, आज निकलेगी ऐतिहासिक राम बरात; 168 झांकियां और ऐरावत हाथी पर होंगे श्रीराम

यह भी पढ़ें- उत्तर भारत की प्रसिद्ध राम बरात कल: प्रभु श्रीराम के मस्तक पर दमकेगा 7 KG का चांदी का मुकुट, आगरा में दिखेगा रघुकुल का वैभव