इंतजार खत्म: मेघा किशोर की सुरीली आवाज पर झूमेगा अलीगढ़, डांडिया रास में म्यूजिक के साथ लजीज व्यंजन भी
दैनिक जागरण द्वारा आयोजित 'डांडिया रास-2026' का इंतजार खत्म हो गया है, जिसमें पार्श्व गायिका मेघा किशोर अलीगढ़ में अपनी ...और पढ़ें

मेघा किशोर, पार्श्व गायिका
HighLights
दैनिक जागरण का 'डांडिया रास-2026' आज अलीगढ़ में।
पार्श्व गायिका मेघा किशोर अपनी सुरीली आवाज से करेंगी धमाल।
संगीत, नृत्य और लजीज व्यंजनों का मिलेगा आनंद।
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। नवरात्र के उल्लास में रंगने और डांडिया-गरबा की थाप पर झूमने का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। दैनिक जागरण के आयोजन ‘डांडिया रास-2026’ की शाम बुधवार को रामघाट रोड, क्वार्सी स्थित तरुण वैली बैंक्वेट हाल में सजेगी। पार्श्व गायिका मेघा किशोर की सुरीली आवाज और धमाकेदार संगीत के बीच डांडिया की खनक और गरबा की थाप पर शहर झूम उठेगा। उत्सवी माहौल का आनंद लेने के लिए युवाओं, महिलाओं और परिवारों में अति उत्साह है। कार्यक्रम की मुख्य सहयोगी एकत्व स्मार्ट सिटी है।
दैनिक जागरण के ‘डांडिया रास-2026’ में प्रसिद्ध पार्श्व गायिका मेघा किशोर मचाएंगी धमाल
आज शाम सात बजे से ‘बेबी मेरे बर्थ डे पर क्या दिलवाओगे’ गीत से पहचान बनाने वाली गायिका मेघा किशोर अपनी संगीतमय प्रस्तुतियों से समां बांधेंगी। उनके गीतों पर शहरवासी जमकर थिरकने को तैयार हैं। युवा और नवदंपती भी इस शाम को यादगार बनाने के लिए उत्साहित हैं। कई लोगों ने डांडिया और गरबा की तैयारी के लिए पहले से अभ्यास शुरू कर दिया था। पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों के साथ रंग-बिरंगी रोशनी और संगीत कार्यक्रम की रौनक बढ़ाएंगे। भीड़ को देखते हुए पास से ही प्रवेश मिल सकेगा, ऐसे में बुधवार को निर्धारित स्थलों पर पास लेने के लिए सुबह से ही युवाओं की कतार लगी रही।
नृत्य के साथ लजीज व्यंजनों का भी आनंद
आयोजन में संगीत और नृत्य के साथ लजीज व्यंजनों का आनंद लेने का अवसर भी मिलेगा। परिवार और मित्र एक साथ उत्सव के माहौल में स्वादिष्ट पकवानों का लुत्फ उठा सकेंगे। डांडिया की खनक, गरबा की थाप और स्वाद का संगम शाम को और खास बनाएगा।
यह भी पढ़ें- महंगे सोने के दौर में 9 कैरेट ज्वेलरी बनी Gen-Z की पहली पसंद, कम बजट में शादी-उपहार के लिए बेस्ट
ये हैं सहयोगी
डांडिया रास-2026 को भव्य बनाने में विभिन्न संस्थानों और प्रतिष्ठानों का सहयोग मिल रहा है। टाइटल स्पांसर आइटीएम ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस हैं। पावर्ड बाई सहयोगी 112 साल की बुढ़िया की घुटी है। एसोसिएशन सहयोगियों में कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल, कोनार्क पाइप्स, मैस्काट होंडा, प्रशांत एंटरप्राइजेज और डबल हिरन शामिल हैं। इसके अतिरिक्त सोनी ज्वेलर्स, सांगवान सिटी, संजय बालजीवन ग्रुप, दिनेश ज्वेलर्स बेलोन वाले, विजडम पब्लिक स्कूल, जीवन ज्योति आयुर्वेदिक कालेज एंड हास्पिटल, तरुण वैली, शर्मा आर्थोप्लास्टी एंड मल्टी स्पेशलिटी हास्पिटल, हर्ष उद्यान रिसोर्ट।
अशोक मेमोरियल सुखसागर हास्पिटल, रसिक इन्फ्रा,केरावी आर्चिड, रावत हास्पिटल, राधा रानी हास्पिटल, एजी एंड संस, सिग्नेचर किंग्स कोर्ट, सस्मित न्यूरो केयर एंड सुपर स्पेशलिटी सेंटर, ट्रिनिटी होटल एंड रिसोर्ट, मैक्सफोर्ट मल्टीस्पेशलिटी हास्पिटल देव मोटर्स प्रा. लिमिटेड, एलआईसी, अमित ट्रेडर्स, शांति सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, फाइव स्टार सिक्योरिटी सर्विस, देव एंटरप्राइजेज, द डिजास्टर प्रिवेंटर्स, होटल मेलरोज इन और जलाली वाले-गजक एंड स्वीट्स भी आयोजन में सहयोग कर रहे हैं।
यहां मिलेगा प्रवेश पास
स्थान: तरुण वैली बैंक्वेट हाल, क्वार्सी, रामघाट रोड।
मोबाइल: 9219602682, 9756604573
यह भी पढ़ें- अलीगढ़: कक्षा 7 की छात्रा परी बनीं एक दिन की प्रधानाध्यापक, आत्मविश्वास से संभाली स्कूल की कमान
इस आयोजन का इंतजार हर साल रहता है। डांडिया-गरबा के साथ परिवार और दोस्तों के बीच त्योहार मनाने का मौका मिलता है। मेघा किशोर की प्रस्तुति को लेकर उत्साहित हूं।
मोहिनी गुप्ता, निदेशक, 112 साल की बुढ़िया की घुटी।
डांडिया रास शहर की महिलाओं और युवाओं को एक मंच पर लाता है। पारंपरिक परिधानों में सजकर संगीत और नृत्य का आनंद लेने की खुशी अलग ही होती है।
कुमुद वार्ष्णेय, निदेशक, कोनार्क पाइप्स।
