अंतरराष्ट्रीय एथलीट गुलवीर सिंह का स्वागत समारोह टला, अलीगढ़ के जवान करन चौधरी हुए बलिदान
अंतरराष्ट्रीय एथलीट गुलवीर सिंह का 17 नवंबर को होने वाला स्वागत समारोह स्थगित कर दिया गया है। यह फैसला उनके ...और पढ़ें

कॉमनवेल्थ गेम्स व एशियन गेम्स में भारत को पदक दिलाने वाले स्टार एथलीट गुलवीर सिंह।
HighLights
एथलीट गुलवीर सिंह का स्वागत कार्यक्रम स्थगित।
गांव के जवान करन चौधरी हुए देश के लिए बलिदान।
शोक में डूबा अलीगढ़ का सिरसा गांव।
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स में देश को पांच पदक जिताने वाले एथलीट गुलवीर सिंह 17 नवंबर को अपने सिरसा स्थित पैतृक गांव आएंगे। उनके आगमन पर अतरौली के अवंतीबाई चौक से स्वागत व सम्मान समारोह किया जाना प्रस्तावित था। स्वजन व ग्रामीणों ने डीजे व ढोल की व्यवस्था भी कर ली थी। मगर अब ये स्वागत व सम्मान समारोह स्थगित कर दिया गया है।
गुलवीर सिंह छर्रा के गांव सिरसा निवासी हैं। उनके भाई मोनू ने बताया कि गांव के ही निवासी करन चौधरी भारतीय थल सेना (आर्मी) में कार्यरत थे। उनकी पोस्टिंग जम्मू-कश्मीर में थी।
सोमवार की सुबह सूचना आई है कि गोली लगने से जवान करन देश के लिए बलिदान हो गए हैं। इस दुख की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ऐसे में गुलवीर का प्रस्तावित स्वागत समारोह स्थगित कर दिया गया है।
कॉमनवेल्थ गेम्स व एशियन गेम्स में भारत को पदक दिलाने वाले स्टार एथलीट गुलवीर सिंह मंगलवार को अलीगढ़ आएंगे। सिरसा निवासी इस एथलीट ने 10 हजार मीटर, पांच हजार मीटर व 1500 मीटर दौड़ में देश काे पदक जिताए हैं। कामनवेल्थ गेम्स में पदक दिलाने वाले वे अलीगढ़ के पहले पुरुष एथलीट भी हैं।