अलीगढ़ में काली नदी पर 23.63 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, दो दर्जन से ज्यादा गांवों को मिलेगी बड़ी राहत
अलीगढ़ में काली नदी पर 23.63 करोड़ रुपये की लागत से नया पुल बनाने की स्वीकृति मिली है, जिससे दो दर्जन से अधिक गांवों को आवागमन में सुविधा होगी।
-1765960048379_v-1794700871142_m.webp)
प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
काली नदी पर 23.63 करोड़ का नया पुल स्वीकृत।
दो दर्जन से अधिक गांवों को आवागमन में सुविधा।
पुराना जलमग्न पुल बदलेगा, हजारों लोगों को राहत मिलेगी।
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। गांव कल्याणपुर व पंड्रावल-अतरौली मार्ग के मध्य काली नदी पर पुल और पहुंच के निर्माण के लिए 23.63 करो़ड़ रुपये की धनराशि शासन ने स्वीकृत कर दी है। यह पुल बनने से आसपास के गांव के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।
इस नदी पर यहां पहले रपटा पुल बना हुआ था। यह पुल 25 वर्ष पुराना बताया जाता है। वर्षा ऋतु में नदी में बाढ़ आने के कारण यह पुल जलमग्न हो जाता है। यह पुल ब्लॉक जवां और अतरौली ब्लॉक को भी जोड़ता है। पुल न होने से आलमपुर, कल्याणपुर सहित दो दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को आवागमन में परेशानी होती है।
पशुओं को चारा और पानी की समस्या होती है। बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत होती है। इसकी मांग कई वर्षों से चली आ रही थी। सांसद सतीश गौतम ने 13 मई को जिलाधिकारी को पत्र लिखा था।
लोक निर्माण विभाग की ओर से प्रस्ताव भेजा गया था। इस प्रस्ताव को 2026-27 की राज्य योजनांतर्गत मंजूरी मिली है। इस संबंध में इंटरनेट मीडिया पर पुल के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह व सांसद के सतीश गौतम के लिए आभार व्यक्त करते हुए लिखा है कि यह पुल केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि क्षेत्र के लगभग दो दर्जन गांवों के हजारों लोगों की सुविधा, सुरक्षा और विकास का नया मार्ग बनेगा।