विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अलीगढ़ SSP खुद फंस गए ट्रैफिक जाम में, 20 सिपाहियों का छूटा पसीना; नहीं खुलवा सके रास्ता

By Yogesh Tiwari Edited By: Prateek Gupta
Published: Sat, 14 Nov 2026 08:46 PM (IST)

बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के सगाई समारोह के कारण अलीगढ़ में भारी वाहनों की नो-एंट्री और रूट डायवर्जन के ...और पढ़ें

खेरेश्वर चौराहे पर ट्रैफिक जाम में फंसी एसएसपी की गाड़ी।

खेरेश्वर चौराहे पर ट्रैफिक जाम में फंसी एसएसपी की गाड़ी।

HighLights

  1. बेसिक शिक्षा मंत्री के सगाई समारोह से अलीगढ़ में भीषण जाम।

  2. एसएसपी नीरज जादौन की गाड़ी भी खेरेश्वर चौराहे पर फंसी।

संवाद सूत्र, लोधा (अलीगढ़)। प्रदेश सरकार में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के सगाई समारोह को लेकर तालानगरी में वीवीआईपी आगमन के चलते पुलिस प्रशासन ने पहले से ही ऐहतियात इंतजाम कर रखे थे, लेकिन भीड़ और वाहनों के चलते सब ध्वस्त हो गए। शनिवार को शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री और रूट डायवर्जन लागू किया गया। इसके बावजूद खेरेश्वर चौराहे समेत दूसरे मार्गों पर यातायात व्यवस्था ध्वस्त नजर आई।

लोग जहां से निकले भीषण जाम से जूझे। सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालात यह रहे कि जाम में एसएसपी नीरज जादौन की गाड़ी भी फंस गई। चौराहे पर करीब 20 पुलिसकर्मियों की तैनाती के बावजूद काफी देर तक रास्ता नहीं खुल सका। 

सिपाहियों के भी जाम खुलवाने में पसीने छूट गए। तब तक एसएसपी गाड़ी में ही बैठे इंतजार करते रहे। वहीं ट्रकों और कंटेनरों की तो स्थिति और खराब थी। छोटे वाहन उन्हें आगे बढ़ने ही नहीं दे रहे थे। एसएसपी की गाड़ी के फंसने की घटना ने यातायात व्यवस्था संभालने के इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।