Move to Jagran APP

Aligarh news : बेटे ने कराया फेशियल, पैसे मांगने पर सैलून मैनेजर को भाजपा नेता ने दी गालियां, मुकदमा दर्ज

Aligarh news अलीगढ़ के सैलून संचालक ने सिविल लाइन थाने में भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें आरोप लगाया है कि भाजपा नेता के बेटे ने सैलून में आकर फेशियल कराया जब पैसे मांगे गए तो फोन पर भाजपा नेता ने गाली गलौज की।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Fri, 07 Oct 2022 06:41 AM (IST)Updated: Fri, 07 Oct 2022 06:44 AM (IST)
Aligarh news : बेटे ने कराया फेशियल, पैसे मांगने पर सैलून मैनेजर को भाजपा नेता ने दी गालियां, मुकदमा दर्ज
सैलून सीजर स्टूडियो के मैनेजर को भाजपा नेता कुशलपाल सिंह पर फोन पर धमकाने का आरोप लगा है।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। Aligarh news : समद रोड स्थित सैलून सीजर स्टूडियो के मैनेजर को भाजपा नेता कुशलपाल सिंह पर फोन पर धमकाने का आरोप लगा है। विरोध करने पर संचालक की पत्नी से बदतमीजी की। इसकी आडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुई है। सिविल लाइन थाने में भजपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

loksabha election banner

फोन पर गाली गलौज करने का आरोप

प्रयाग सरोवर कालोनी निवासी शालिनी उपाध्याय समद रोड स्थित सैलून सीजर स्टूडियो की संचालक हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि कुछ दिन पहले भाजपा नेता कुशलपाल सिंह के बेटे सैलून पर आए थे। दो लोगों ने फेशियल कराया था। इसका बिल करीब आठ हजार रुपये बना था। इस पर उन्हें 30 प्रतिशत डिस्काउंट दिया गया। इसके बाद उन्होंने 5400 रुपये का भुगतान कर दिया। आरोप है कि इसी बात को लेकर भाजपा नेता ने शालिनी के पति सौरभ उपाध्याय के साथ फोन पर गालीगलौज की। गोली मारने की धमकी देने के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। शाम करीब साढ़े पांच बजे भाजपा नेता कुछ साथियों के साथ सैलून पर आ और गालीगलौज की। शालिनी ने पुलिस को आडियो भी सौंपी है। इंस्पेक्टर प्रवेश राणा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।

आरोप निराधार : कुशलपाल

भाजपा नेता कुशलपाल सिंह ने बताया कि आरोप निराधार हैं। कहा है, सौरभ उपाध्याय को वह लंबे समय से जानते हैं। रुपयों का लेनदेन भी होता है। सौरभ की पत्नी ने फ्लैट की रजिस्ट्री भी उन्हें कराई है। मुझे बदनाम करने के लिए आरोप लगाए गए हैं।

इसे भी पढ़ें : Sanskaarshala: समय से पहले बच्चों को बड़ा बना देता है माेबाइल, पैरेंट्स ऐसे करें कंट्रोल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.