विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अलीगढ़ में देवरानी से संबंध के आरोप में युवक को तालिबानी सजा: बाल काटे मुंह कालाकर घुमाया, 6 को जेल

Published: Mon, 28 Sep 2026 09:20 AM (IST)

अकराबाद के दुभिया बंजारा गांव में एक युवक को बहन की देवरानी से संबंध के आरोप में पीटा गया, उसके ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. युवक को देवरानी से संबंध के आरोप में अमानवीय तरीके से पीटा गया।

  2. सिर के बाल काटे गए, मुंह काला कर गांव में घुमाया गया।

  3. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया।

संवाद सूत्र, अकराबाद (अलीगढ़)। बहन की देवरानी से संबंध होने के आरोप में युवक के साथ मारपीट कर उसके सिर के आधे बाल काट दिए गए और मुंह काला कर गांव में घुमाने के मामले में पुलिस ने छह आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इंटरनेट मीडिया पर घटना का वीडियो प्रसारित हो रहा है। इसके बाद पुलिस ने भी सख्ती से कार्रवाई की।
मामला क्षेत्र के गांव दुभिया बंजारा का है। खैर निवासी युवक के अनुसार 24 सितंबर को दोपहर करीब 11:30 बजे दुभिया बंजारा निवासी उसकी बहन ने फोन कर उसे ससुराल बुलाया था। वहां उसकी बहन की देवरानी के साथ संबंध होने का आरोप लगाकर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की।

बहन की देवरानी से संबंध होने के आरोप में की पिटाई

आरोप है कि उसके साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए सिर के बाल काट दिए और मुंह काला कर घुमाया गया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। युवक ने बताया कि देवरानी से उसके करीब तीन वर्ष से संबंध हैं। घटना के बाद इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया।

मारपीट का वीडियो प्रसारित होने पर पुलिस ने की कार्रवाई

इसके बाद पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर उमेश, जोगेंद्र, ऋषिपाल, अनीता, शकुंतला और फूंदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इंस्पेक्टर पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले की जांच कीजा रही है।

यह भी पढ़ें- राशन की कालाबाजारी: कोटेदार ने गायब कर दिया 203 कुंतल, अलीगढ़ में केस दर्ज

यह भी पढ़ें- अलीगढ़: छह साल चला प्यार, भागकर दिल्ली में शादी; एक हफ्ते में ही बदल गया पति का व्यवहार