विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राशन की कालाबाजारी: कोटेदार ने गायब कर दिया 203 कुंतल, अलीगढ़ में केस दर्ज

Published: Sun, 27 Sep 2026 12:22 PM (IST)

अलीगढ़ के धनसारी गांव में एक सरकारी राशन की दुकान पर 203.85 कुंतल खाद्यान्न की कालाबाजारी का खुलासा हुआ है। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. धनसारी गांव में 203.85 कुंतल खाद्यान्न की कालाबाजारी

  2. जांच में दुकान पर कोई खाद्यान्न नहीं मिला

  3. अनियमितताओं के चलते कोटेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। गंगीरी ब्लॉक के धनसारी गांव में सरकारी राशन की दुकान पर 203.85 कुंतल खाद्यान्न की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। जांच में दुकान पर चावल, गेहूं व बाजरा का एक भी दाना नहीं मिला। जुलाई व अगस्त में भी बेहद कम कार्डधारकों को राशन वितरण किया गया। गंभीर अनियमितताओं के चलते पूर्ति विभाग की ओर से संबंधित कोटेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

जुलाई में 23.93 प्रतिशत कार्डधारकों को किया खाद्यान्न का वितरण

पिछले दिनों जिला पूर्ति विभाग की टीम ने धनसारी के उचित दर विक्रेता बनी सिंह की दुकान का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान काफी अनियमितताएं सामने आईं थीं। जांच में सामने आया था कि दुकान पर 80.48 कुंतल चावल, 120.93 कुंतल गेहूं व 2.44 कुंतल बाजरा समेत कुल 203.85 कुंतल खाद्यान्न उपलब्ध होना चाहिए था, लेकिन मौके पर एक भी खाद्यान्न नहीं मिला।

इसे खाद्यान्न की कालाबाजारी माना गया है। जांच में यह भी सामने आया कि सितंबर 2026 में 21 सितंबर तक कोटेदार ने आवश्यक वस्तुओं का वितरण नहीं किया था।

यह भी पढ़ें- कैसे हुई संत प्रेमानंद के शिष्य रसिक दुलारी की मौत? 11 मिनट के CCTV में कैद! प्राइवेट पार्ट काटा

केवल 16.37 प्रतिशत कार्डधारकों को ही राशन वितरित किया गया

जुलाई में महज 23.93 प्रतिशत व अगस्त में केवल 16.37 प्रतिशत कार्डधारकों को ही राशन वितरित किया गया। इसके अलावा चीनी का चालान जमा नहीं करने, ई-पाश मशीन से खाद्यान्न प्राप्त नहीं करने व कार्डधारकों का अंगूठा लगवाकर राशन नहीं देने जैसी अनियमितताएं भी मिलीं। इस पर अब विभाग की ओर से संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।