विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एएमयू सर सैयद दिवस समारोह: सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस मसीह मुख्य अतिथि, पूर्व छात्र होने से खास बना अवसर

By Santosh KumarEdited By: Abhishek Saxena
Published: Sat, 17 Oct 2026 11:13 AM (IST)

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सर सैयद दिवस समारोह में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह मुख्य अतिथि के ...और पढ़ें

एएमयू में सर सैयद दिवस समारोह में मौजूद अतिथिगण।

एएमयू में सर सैयद दिवस समारोह में मौजूद अतिथिगण।

HighLights

  1. सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस मसीह मुख्य अतिथि

  2. जस्टिस मसीह एएमयू के पूर्व छात्र हैं

  3. सर सैयद दिवस समारोह में उत्सव का माहौल

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में शनिवार को सर सैयद दिवस समारोह शुरू हो गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह शामिल हुए। उनके साथ इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस सत्य वीर सिंह, इंडियन नेवल एकेडमी, एझिमाला के प्रिंसिपल रियर एडमिरल उरोज अथर और गुजरात के केपी ग्रुप के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. फारुक जी. पटेल भी समारोह में पहुंचे। इस बार मुख्य अतिथि जस्टिस मसीह का एएमयू से शैक्षणिक जुड़ाव समारोह को खास बना रहा है।

जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह एएमयू के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय से विज्ञान में स्नातक (ऑनर्स) और विधि में स्नातक (ऑनर्स) की उपाधि प्राप्त की। इससे पहले उन्होंने अलीगढ़ के सैफुद्दीन ताहिर हाई स्कूल (मिंटो सर्किल) से स्कूली शिक्षा पूरी की थी। 12 मार्च, 1963 को पंजाब के रोपड़ में जन्मे जस्टिस मसीह ने प्रारंभिक शिक्षा हिमाचल प्रदेश के कसौली स्थित सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल से प्राप्त की।

amu day

एएमयू में सर सैयद दिवस समारोह में आए अतिथि।

सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस मसीह हैं मुख्य अतिथि

छह जून, 1987 को पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में पंजीकरण कराने के बाद उन्होंने संवैधानिक, सेवा, श्रम और दीवानी कानूनों में वकालत की। पंजाब के महाधिवक्ता कार्यालय में सहायक, उप और अतिरिक्त महाधिवक्ता के रूप में सेवाएं देने के बाद 10 जुलाई, 2008 को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त हुए। 14 जनवरी, 2011 को स्थायी न्यायाधीश बने। 30 मई, 2023 को राजस्थान हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त हुए और नौ नवंबर, 2023 को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किए गए।

यह भी पढ़ें- एएमयू छात्रसंघ चुनाव: 26 अक्टूबर से शुरू होगी प्रक्रिया, 5 नवंबर को मतदान; जानिए कौन हैं नए प्रॉक्टर?

यह भी पढ़ें- एएमयू छात्र राजनीति का स्वर्णिम इतिहास: कैंपस से निकले राष्ट्रपति, मंत्री और दिग्गज नेता


रंग-बिरंगी रोशनी से सजा विश्वविद्यालय

सर सैयद दिवस के अवसर पर एएमयू परिसर में उत्सव का माहौल है। गुलिस्तान-ए-सैयद में मुख्य समारोह आयोजित किया जा रहा है। विश्वविद्यालय के भवनों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। समारोह को लेकर विद्यार्थियों, शिक्षकों और विश्वविद्यालय के अन्य सदस्यों में उत्साह है। कार्यक्रम में सर सैयद अहमद खान के शैक्षिक और सामाजिक योगदान को याद किया जा रहा है।