विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली के बाद शादी की तैयारियों में जुटे रिंकू सिंह और प्रिया सरोज, मेहमानों को कार्ड भेजने का सिलसिला शुरू

Published: Tue, 10 Nov 2026 06:30 AM (IST)

दीपावली के बाद क्रिकेटर रिंकू सिंह अपनी शादी की तैयारियों में जुट गए हैं, जो 4 दिसंबर को लखनऊ में मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज के साथ होनी है।

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज

HighLights

  1. क्रिकेटर रिंकू सिंह 4 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे।

  2. लखनऊ में मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज से विवाह होगा।

  3. डीएम और एसएसपी सहित मेहमानों को निमंत्रण पत्र भेजे जा रहे।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। दीपावली का त्योहार मनाने के बाद भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह अब अपनी शादी की तैयारियों में जुट गए हैं। चार दिसंबर को लखनऊ में मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज के साथ उनका विवाह होना है।

इसी सिलसिले में परिवार की ओर से मेहमानों को निमंत्रण पत्र भेजने और बांटने का सिलसिला शुरू हो गया है। रिंकू सिंह ने डीएम अविनाश कुमार और एसएसपी नीरज कुमार जादौन को भी शादी का निमंत्रण दिया है।

अब अन्य विशिष्ट अतिथियों और परिचितों तक निमंत्रण पहुंचाए जा रहे हैं। इस जिम्मेदारी में रिंकू सिंह की बहन नेहा सिंह और भाई सोनू लेफ्टी भी जुटे हुए हैं। रिंकू सिंह दीपावली पर घर पर आए थे। यहां पर परिवार के साथ उन्होंने इस त्योहार को मनाया। इस दौरान बहन को एक विडा स्कूटर भी दिया है।

यह भी पढ़ें- अब प्लेटफॉर्म पर ही मिलेगा जनरल टिकट, अलीगढ़ समेत चार स्टेशनों पर शुरू होगी नई सुविधा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।