चार दिसंबर को है शादी... शाहरुख खान को भेजा रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज के विवाह का कार्ड
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने अपनी शादी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अभिनेता शाहरुख खान को निमंत्रण दिया है। ...और पढ़ें

फाइल फोटो।
HighLights
रिंकू सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शादी का न्योता दिया।
आईपीएल टीम के मालिक शाहरुख खान को भी भेजा कार्ड।
4 दिसंबर को सपा सांसद प्रिया सरोज से होगी शादी।
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह की शादी का न्योता अब देश के नेताओं और अभिनेताओं तक पहुंच रहा है। रविवार को रिंकू सिंह ने अपनी मां बीना देवी, भाई सोनू सिंह और बहन नेहा सिंह के साथ दिल्ली में पीएमओ पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। चार दिसंबर को लखनऊ में होने वाले अपने विवाह समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया। वहीं अभिनेता शाहरुख खान के पास भी रिंकू सिंह ने अपनी शादी का कार्ड भिजवा दिया है। रिंकू आईपीएल में शाहरुख खान की केकेआर (कोलकाता नाइट राइडर्स) टीम से खेलते हैं।
चार दिसंबर को है शादी
रिंकू सिंह और मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज चार दिसंबर को परिणय सूत्र में बंधने जा रहे हैं। शादी को लेकर दोनों परिवारों की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। इससे पहले रिंकू का परिवार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात कर उन्हें विवाह का निमंत्रण दे चुका है। प्रधानमंत्री मोदी ने मुलाकात के दौरान रिंकू व उनकी मां बीना देवी का हालचाल जाना और परिवार के अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी ली। इस मुलाकात के साथ ही रिंकू की शादी में देश के शीर्ष राजनीतिक नेतृत्व की संभावित मौजूदगी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
शाहरुख खान के पास रिंकू ने शादी का कार्ड भिजवाया
समारोह में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई प्रमुख नेताओं के शामिल होने की संभावना है। रिंकू के भाई सोनू लेफ्टी ने बताया कि कुछ दिन पहले आईपीएल में केकेआर टीम के मालिक शाहरुख खान के पास भी रिंकू ने शादी का कार्ड भिजवाया है। फोन पर बात कर उनको आमंत्रित किया है।
यह भी पढ़ें- क्रिकेटर रिंकू सिंह ने PM मोदी को दिया शादी का न्योता, सांसद प्रिया सरोज से है 4 दिसम्बर को विवाह
सोनू ने कहा कि अभी राष्ट्रपति या राजनीतिक क्षेत्र के अन्य किन-किन शख्सियतों से समय लेने की प्रक्रिया की जा रही है? किनको कार्ड देना है? ये रिंकू ने निर्धारित कर रखा है। सोनू ने कहा कि इसके बारे में अभी रिंकू ने उनसे भी कोई जानकारी पुष्ट नहीं की है।