विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्रिकेटर रिंकू सिंह ने PM मोदी को दिया शादी का न्योता, सांसद प्रिया सरोज से है 4 दिसम्बर को विवाह

By Santosh KumarEdited By: Abhishek Saxena
Published: Sun, 15 Nov 2026 02:49 PM (IST)

रिंकू सिंह समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज से विवाह कर रहे हैं, और उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी आमंत्रित किया है।

परिवार संग पीएम मोदी से मुलाकात करने के दौरान रिंकू सिंह व उनके परिवार के सदस्य।

परिवार संग पीएम मोदी से मुलाकात करने के दौरान रिंकू सिंह व उनके परिवार के सदस्य।

HighLights

  1. रिंकू सिंह ने पीएम मोदी को शादी का न्योता दिया

  2. मां, भाई, बहन संग दिल्ली में की प्रधानमंत्री से मुलाकात

  3. 4 दिसंबर को लखनऊ में प्रिया सरोज से विवाह

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह की शादी का न्योता अब देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तक पहुंच गया है। रविवार को रिंकू सिंह ने अपनी मां बीना देवी, भाई सोनू सिंह और बहन नेहा सिंह के साथ दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने चार दिसंबर को लखनऊ में होने वाले अपने विवाह समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया।

रिंकू सिंह और मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज चार दिसंबर को विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी को लेकर दोनों परिवारों की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। इससे पहले रिंकू सिंह का परिवार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात कर उन्हें विवाह का निमंत्रण दे चुका है।

मां, भाई और बहन के साथ दिल्ली में की मुलाकात, प्रधानमंत्री ने बीना देवी का जाना हाल

प्रधानमंत्री मोदी ने मुलाकात के दौरान रिंकू सिंह की मां बीना देवी का हालचाल जाना और परिवार के अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी ली। इस मुलाकात के साथ ही रिंकू सिंह की शादी में देश के शीर्ष राजनीतिक नेतृत्व की संभावित मौजूदगी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

यह भी पढ़ें- दीपावली के बाद शादी की तैयारियों में जुटे रिंकू सिंह और प्रिया सरोज, मेहमानों को कार्ड भेजने का सिलसिला शुरू

समारोह में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई प्रमुख नेताओं के शामिल होने की संभावना है। हालांकि, प्रधानमंत्री की ओर से समारोह में पहुंचने की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।