सपा प्रमुख पर राजभर का हमला, बोले- राम मंदिर नहीं जा सकते अखिलेश, भाईजान हो जाएंगे नाराज
कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वे मस्जिद जा सकते हैं, पर राम मंदिर नहीं क्योंकि उनके भाईजान नाराज हो जाएंगे।

HighLights
राजभर ने अखिलेश यादव को राम विरोधी बताया।
अखिलेश मस्जिद जाते हैं, पर मंदिर जाने से बचते हैं।
मुजफ्फरनगर दंगों और मुआवजे पर भी सवाल उठाए।
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव मस्जिद में जाकर नमाज पढ़ सकते हैं, लेकिन मंदिर में दर्शन करने और कथा सुनने नहीं जा सकते।
राजभर ने कहा, अगर वह राम मंदिर चले जाएंगे तो उनके भाईजान नाराज हो जाएंगे। अखिलेश को राम विरोधी बताते हुए उन्होंने सवाल किया कि जो अयोध्या में भगवान राम के दर्शन नहीं कर सकता, वह भगवान कृष्ण के दर्शन करने कहां जाएगा?
जारी रहेगा अभियान
सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर गुरुवार को दूभिया गांव में आयोजित बंजारा शंखनाद महारैली में शामिल होने आए थे। उन्होंने बंजारा समाज से 2027 के विधानसभा चुनाव में अपनी ताकत बढ़ाने और समाज से विधायक चुनकर सदन में भेजने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब तक बंजारा समाज का प्रतिनिधि सदन में नहीं पहुंचता, उनका अभियान जारी रहेगा।
मीडिया से बातचीत में कहा कि कहा कि अगर अखिलेश खुद को भगवान कृष्ण का वंशज मानते हैं तो उन्हें भी मंदिर जाना चाहिए। उन्होंने अखिलेश सरकार के कार्यकाल में हुए मुजफ्फरनगर दंगों का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि जब वहां हिंसा हो रही थी, तब सैफई में महोत्सव चल रहा था।
यह भी पढ़ें- 2027 चुनाव से पहले BSP का बड़ा दांव, कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर लखनऊ में शक्ति प्रदर्शन
उन्होंने मुआवजे के वितरण पर भी सवाल उठाए। विपक्ष के वोट चोरी के आरोपों पर राजभर ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा को 37 और कांग्रेस को पांच सीटें मिलीं। अगर वोट चोरी हुई थी तो विपक्ष की सीटें कैसे बढ़ीं?
