विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अलीगढ़ PET का अंतिम चरण संपन्न: 39 केंद्रों पर उमड़े अभ्यर्थी, नकल रोकने को मजिस्ट्रेट तैनात

By Vinod BhartiEdited By: Abhishek Saxena
Published: Sun, 01 Nov 2026 01:54 PM (IST)

परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई थी, जो सरकारी नौकरी के इच्छुक युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।

परीक्षा के लिए आए अभ्यर्थी।

परीक्षा के लिए आए अभ्यर्थी।

HighLights

  1. अलीगढ़ में पीईटी-2026 का अंतिम चरण संपन्न।

  2. 39 केंद्रों पर 38,208 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा।

  3. नकल रोकने हेतु मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। सरकारी नौकरी की उम्मीद लेकर हजारों अभ्यर्थियों की परीक्षा की घड़ी आ गई। रविवार सुबह जिले के 39 केंद्रों पर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 का तीसरा और अंतिम चरण हुआ। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की आवाजाही शुरू हो गई। केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की भीड़ और उनके साथ आए परिजनों की हलचल से शहर में परीक्षा का माहौल नजर आया।

जिले में परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी। प्रत्येक पाली में 19,104 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई। इस तरह रविवार को दोनों पालियों में कुल 38,208 अभ्यर्थी परीक्षा दे सकेंगे।

परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के इंतजाम किए हैं। प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर, स्टेटिक और जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। अधिकारियों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने और किसी भी तरह की अनुचित गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

समूह-ग की भर्तियों का प्रवेश द्वार

पीईटी में प्राप्त स्कोर के आधार पर अभ्यर्थियों को आयोग की विभिन्न समूह-ग भर्तियों की आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर मिलता है। यही वजह है कि बड़ी संख्या में युवा इस परीक्षा को सरकारी नौकरी की दिशा में महत्वपूर्ण पड़ाव मानते हैं। रविवार को तीसरे चरण के साथ जिले में पीईटी-2026 संपन्न हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- पीईटी का अंतिम चरण: आगरा के 49 केंद्रों पर 45 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे इम्तिहान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।