विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अलीगढ़ ब्लाइंड मर्डर: पति व नए प्रेमी संग मिलकर पुराने आशिक की हत्या, 3 महीने बाद खुला कत्ल का राज

Published: Tue, 28 Jul 2026 12:54 PM (IST)

अलीगढ़ में एक महिला ने अपने पति और नए प्रेमी के साथ मिलकर अपने पुराने प्रेमी की हत्या कर दी। ...और पढ़ें

हरदुआगंज पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी कल्पना व उसका प्रेमी लोकेश

हरदुआगंज पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी कल्पना व उसका प्रेमी लोकेश

HighLights

  1. महिला ने पति, नए प्रेमी संग कराई पुराने प्रेमी की हत्या

  2. अमित का शव माछुआ नहर पुल के पास मिला था

  3. पुलिस ने तीन महीने बाद ब्लाइंड मर्डर का खुलासा किया

संवाद सूत्र, जागरण, हरदुआगंज (अलीगढ़)। प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या, प्रेमी संग मिलकर पहले प्रेमी को ठिकाने लगाया जैसी खबरें तो आपने खूब पढ़ी होंगी। ऐसा पहली बार हुआ है जब एक महिला ने अपने पुराने प्रेमी की हत्या अपने पति और नए प्रेमी से करा दी।

खैर क्षेत्र के गांव सहरोई निवासी अमित की हत्या उसकी प्रेमिका ने पति और नए प्रेमी से कराई थी। शव को क्षेत्र के माछुआ नहर पुल के पास फेंक दिया। महिला ने शव एक दिन घर में रखा। दूसरे दिन उसका पति और प्रेमी शव को नहर में फेंक आए। दो मई को शव नहर में मिला था। हत्या के बाद सभी फरार हो गए।

पुलिस ने ऐसा किया खुलासा

ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश करना पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं था। अमित के ताऊ ने जवां पुलिस से उसके गायब होने की जानकारी दी। यह भी बताया कि वह एक महिला के संपर्क में था। पुलिस ने महिला व उसके नए प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सारा भेद खुल गया। युवक के हाथ पर प्रेमिका का नाम भी लिखा था, इससे और केस खुलने में और आसानी हुई।

नए प्रेमी और पति संग मिलकर करा दी पुराने प्रेमी की हत्या

सीओ सिविल लाइन सर्वम सिंह ने बताया कि दो मई को हरदुआगंज में माछुआ नहर पुल के पास युवक का शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर के पिछले हिस्से में चोट व गले दबाकर हत्या करना पाया गया था। शव की शिनाख्त के काफी प्रयास किए गए, लेकिन तीन माह में पुलिस को सफलता नहीं मिली। 25 जुलाई को सहरोई गांव से अमित के ताऊ अशोक कुमार व भाई वेद प्रकाश जवां थाने पहुंचे। उन्होंने तीम माह से अमित के लापता होने की जानकारी दी।

 

यह भी पढ़ें- सीएम योगी ने सर्किट हाउस आगरा में किया डिनर: पनीर पकौड़ा को इनकार, लौकी-तोरई की सब्जी के साथ चखा खीर का स्वाद

तीन महीने तक तलाशते रहे स्वजन

यह भी बताया कि चार-पांच वर्ष से क्षेत्र के गांव रामपुर की कल्पना से उसके प्रेम संबंध थे। हो सकता है, अमित महिला के पास आया हो। इस सूचना पर जवां थाना प्रभारी धीरज सिंह कल्पना के घर गए तो वहां ताला लगा मिला। जवां पुलिस ने हरदुआगंज पुलिस से संपर्क किया। अशोक कुमार और वेद प्रकाश ने थाने आकर अज्ञात शव की शिनाख्त फोटो व कपड़ों के आधार 22 वर्षीय अमित कुमार के रूप में की। इसके बाद पुलिस कल्पना की तलाश में लग गई।

 

यह भी पढ़ें- आसमान में दिखाई देगा शानदार नजारा: पृथ्वी के करीब आएगा धूमकेतु टेम्पल 2, दो अगस्त को देख सकेंगे

कल्पना को हिरासत में लिया तो बताई पूरी कहानी

रविवार को पुलिस ने कल्पना को हिरासत में ले लिया। उससे हुई पूछताछ में सारी कहानी सामने आ गई। कल्पना ने बताया कि अमित की हत्या उसके पति संजू और बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ के महाराजपुर निवासी लोकेश ने मिलकर की थी। पुलिस ने कल्पना व लोकेश को तो गिरफ्तार कर लिया लेकिन संजू हाथ नहीं आया।