विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सस्ता खरीदकर महंगी बिक्री: अलीगढ़ में 19 लाख के नशीले कैप्सूल का सौदागर दबोचा, होंडा सिटी कार और कैश बरामद

Published: Mon, 26 Oct 2026 01:11 PM (IST)

लोधा पुलिस ने 19 लाख रुपये के नशीले कैप्सूलों की बड़ी खेप पकड़ी है और एक आरोपी फरमान को गिरफ्तार ...और पढ़ें

पुलिस की गिरफ्त में आरोपित।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपित।

HighLights

  1. लोधा पुलिस ने 19 लाख के नशीले कैप्सूल पकड़े

  2. एक आरोपी फरमान गिरफ्तार, होंडा सिटी कार जब्त

  3. बुलंदशहर से खरीदकर अलीगढ़ में बेचता था कैप्सूल

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। नशीले कैप्सूलों के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लोधा पुलिस ने 19 लाख रुपये कीमत की खेप बरामद की है। मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित बुलंदशहर के गुलावठी से सस्ते दाम पर कैप्सूल खरीदकर खुले बाजार में महंगे दाम पर बेचता था। उसके कब्जे से कैप्सूलों की 10 पेटियों के अलावा होंडा सिटी कार, 50 हजार रुपये नकद और दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

गुलावठी से खरीदकर खुले बाजार में बेचता था कैप्सूल

रविवार को थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। सुबह करीब 10:08 बजे बुलाकगढ़ी चौराहे और खैरेश्वर चौराहे के पास कार्रवाई के दौरान बन्नादेवी क्षेत्र की नई बस्ती निवासी फरमान को पकड़ लिया गया। तलाशी में प्राक्सीको स्पास कैप्सूल की 10 पेटियां मिलीं। इसके अलावा आरोपी की जामा तलाशी से 2,760 रुपये भी बरामद हुए।

कम कीमत में खरीदता था कैप्सूल

पुलिस की पूछताछ में फरमान ने बताया कि वह बुलंदशहर के गुलावठी निवासी शादाब से कम कीमत पर कैप्सूल खरीदता था। इसके बाद खुले बाजार और मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) को अधिक कीमत पर बेचकर मुनाफा कमाता था।

पुलिस अब शादाब की भूमिका की जांच करने के साथ कैप्सूलों की आपूर्ति और बिक्री से जुड़े अन्य लोगों का पता लगा रही है। इस मामले में थाना लोधा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22सी में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें- खराब मौसम का अलर्ट: बंगाल की खाड़ी के चक्रवात से आंधी-तूफान संग भारी बारिश के आसार, अलीगढ़ में एडवाइजरी जारी

यह भी पढ़ें- अलीगढ़ के रेस्टोरेंट में बिल को लेकर बवाल: मैनेजर पर फेंका ऑर्डर, कर्मचारियों से मारपीट और पथराव