विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खराब मौसम का अलर्ट: बंगाल की खाड़ी के चक्रवात से आंधी-तूफान संग भारी बारिश के आसार, अलीगढ़ में एडवाइजरी जारी

Published: Mon, 26 Oct 2026 12:31 PM (IST)

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती मौसम तंत्र के प्रभाव से 28-29 अक्टूबर को यूपी के कुछ जिलों, खासकर अलीगढ़ में आंधी, वज्रपात और भारी बारिश की संभावना है।

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. बंगाल की खाड़ी के चक्रवात का यूपी पर असर।

  2. 28-29 अक्टूबर को आंधी, वज्रपात, भारी बारिश की संभावना।

  3. अलीगढ़ प्रशासन ने जनमानस, किसानों को एडवाइजरी दी।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती मौसम तंत्र का प्रभाव यूपी के कुछ जिलों पर भी पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग द्वारा 28 व 29 अक्टूबर को प्रदेश के विभिन्न जिलों में आंधी, वज्रपात और भारी बरसात की संभावना जताई गई है। जिला प्रशासन ने एहतियातन तैयारियां शुरू कर दी हैं। जनमानस के लिए एडवाइजरी भी जारी की है।

एडीएम ने दिए निर्देश

एडीएम वित्त एवं राजस्व और आपदा प्रबंधन प्रभारी प्रमोद कुमार ने जन-धन की सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए हैं। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष को 24 घंटे सक्रिय रखने, जलभराव वाले क्षेत्रों की निगरानी, नालों की सफाई और जर्जर भवनों के संबंध में एहतियाती कार्रवाई करने को कहा गया है।

किसानों को अनाज सुरक्षित रखने के लिए जागरूक

किसानों को मौसम की चेतावनी देकर तैयार फसलों और खुले में रखे अनाज को सुरक्षित रखने के लिए जागरूक किया जाएगा। आपदा संबंधी सूचना के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, अलीगढ़ के वाट्सएप या मोबाइल नंबर 9458445291 पर संपर्क किया जा सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में घट और बढ़ सकता है तापमान

मौसम में लगातार बदलाव जारी है। रोजाना तापमान कभी कम तो कभी ज्यादा हो जाता है। 24 घंटे में अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में आसमान साफ रहेगा और अधिकतम व न्यूनतम तापमान घट और बढ़ सकता है। अक्टूबर महीना समाप्त होने की ओर है। इस महीने कई बार मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, गुरुवार से पहाड़ों में बर्फबारी के आसार

रात में ठंड का अहसास

बरसात होने से तापमान गिरा तो आसमान साफ रहने और धूप निकलने से तापमान बढ़ जाता है। एक समय ऐसा भी आया कि अधिकतम तापमान बढ़ा लेकिन न्यूनतम कम भी हुआ। इससे रात में ठंड का अहसास हुआ। कभी अधिकतम और न्यूनतम बढ़ते रहे। शनिवार को अधिकतम तापमान 32.0 व न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 32.6 और न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

यह भी पढ़ें- यूपी में कैसा रहेगा मौसम? कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी