विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मंत्री संदीप सिंह के सगाई समारोह में जुटेंगे 1000 से अधिक VVIP, 700 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा का जिम्मा

Published: Thu, 12 Nov 2026 06:00 AM (IST)

बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह के सगाई समारोह की तैयारियां अलीगढ़ में तेज हो गई हैं, जिसमें 1000 से अधिक वीवीआईपी और एक लाख आमंत्रित लोग शामिल होंगे।

News Article Hero Image

HighLights

  1. राज्यमंत्री संदीप सिंह की सगाई समारोह की तैयारियां जोरों पर।

  2. एक हजार से अधिक वीवीआईपी मेहमानों का संभावित आगमन।

  3. सुरक्षा के लिए 700 पुलिसकर्मी, सीएम योगी भी आ सकते।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह के 14 नवंबर को तालानगरी में होने वाले सगाई समारोह को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। एक हजार से अधिक वीवीआईपी मेहमानों के संभावित आगमन और एक लाख के करीब आमंत्रित लोगों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

बुधवार को एसपी सिटी ने तालानगरी पहुंचकर कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस कार्यक्रम को लेकर अन्य जिलों से भी पुलिस कर्मियों की मांग की गई है।

करीब 700 पुलिस कर्मी यहां लगाए जाएंगे। एक दर्जन से अधिक अधिकारियों को भी बुलाया जा रहा है। आसपास के स्कूल समेत अन्य रिक्त क्षेत्रों को पार्किंग स्थल बनाया गया है। कार्यक्रम स्थल पर भी वीवीआईपी को अंदर सगाई स्थल तक पहुंचाने के लिए वाहन की व्यवस्था की गई है।

82076137

रामघाट रोड स्थित संत फिदेलिस स्कूल के बराबर प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। करीब 100 बीघा क्षेत्रफल में पंडाल तैयार किया जा रहा है। समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश सरकार के 25 से अधिक मंत्रियों व 100 से ज्यादा विधायकों के पहुंचने का अनुमान है।

केंद्रीय मंत्रियों और अन्य राज्यों के कई मंत्रियों को भी आमंत्रित किया गया है। करीब एक हजार से अधिक वीवीआईपी इसमें शामिल होंगे। ऐसे में पुलिस के सामने वीवीआईपी सुरक्षा के साथ भीड़ प्रबंधन की भी चुनौती रहेगी। बुधवार को एसपी सिटी आदित्य बंसल ने प्रस्तावित वीवीआइपी कार्यक्रम के दृष्टिगत तालानगरी क्षेत्र का भ्रमण किया।

इस दौरान कार्यक्रम स्थल व आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने और सभी जरूरी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराया जा सके।

निजी हेलीकॉप्टर से आएंगे विधायक प्रतीक भूषण सिंह

संदीप सिंह के सगाई समारोह में शामिल होने के लिए मेहमानों के आने के कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हो गया है। गोंडा जिले के सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह भी समारोह में शामिल होने पहुंचेंगे। वह निजी हेलीकॉप्टर से आएंगे। उनके हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए ब्लूम्स ग्लोबल स्कूल में हेलीपैड बनाया गया है। विधायक प्रतीक भूषण सिंह कार्यक्रम स्थल पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी करेंगे।

यह भी पढ़ें- कौन हैं मेघना चौधरी...बनेंगी राज्यमंत्री संदीप सिंह की दुल्हन, सगाई में अलीगढ़ आएंगे कई दिग्गज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।