विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गायत्री प्रजापति मामले में पैरोकार को एके-47 से छलनी कर घर को बम से उड़ाने की धमकी

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Thu, 30 Nov 2017 11:01 AM (IST)Updated: Thu, 30 Nov 2017 11:46 AM (IST)

गायत्री प्रसाद प्रजापति पर लगे सामूहिक दुष्कर्म के मुकदमे के पैरोकार को मोबाइल पर धमकी मिली है। धमकी देने वाले ...और पढ़ें

गायत्री प्रजापति मामले में पैरोकार को एके-47 से छलनी कर घर को बम से उड़ाने की धमकी
गायत्री प्रजापति मामले में पैरोकार को एके-47 से छलनी कर घर को बम से उड़ाने की धमकी

अलीगढ़ (जेएनएन)। अखिलेश यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति के खिलाफ गैंग रेप के मुकदमे के पैरोकार को अब धमकी मिल रही है। गायत्री प्रसाद प्रजापति पर लगे सामूहिक दुष्कर्म के मुकदमे के पैरोकार को मोबाइल पर धमकी मिली है। 

धमकी देने वाले ने कहा कि उसको एके 47 से छलनी कर उसके घर को बम से उड़ा देंगे। इस धमकी के बाद बेहद घबराए क्वार्सी क्षेत्र के निवासी पीडि़त ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर सुरक्षा मांगी है। अखिलेश यादव सरकार में खनन मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति पर महिला ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें पूर्व मंत्री अभी लखनऊ जेल में बंद हैं। 

इस हाई प्रोफाइल मामले में पीडि़त महिल का भाई मंत्री के खिलाफ केस की पैरवी कर रहा है। एसएसपी को कल लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि इस मुकदमे के अलावा अलीगढ़ के कई भूमाफिया के विरुद्ध कोर्ट में वाद दायर कर रखा है, जो विचाराधीन है। दोनों ही मामलों में वही मुख्य गवाह, पैरोकार हैं। यही वजह है कि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं।

यह भी पढ़ें: पीएम नरेंद्र मोदी के साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ भी आतंकियों के रडार पर

उनको कल फोन पर एके 47 से छलनी करने के साथ घर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके साथ धमकी देने वाले ने कहा कि बच्चों को भी उठा लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: मुलायम की छोटी बहू अपर्णा ने किया घूमर गाने पर डांस, मचा बवाल

इस संबंध में पुलिस को भी अवगत कराया। फोन पर हुई बातचीत रिकार्ड कर ली है, जिस नंबर से धमकी मिली है, उसे ट्रू कॉलर पर सर्च किया तो यूपी पुलिस लिखा नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें: दुनिया में दहशत फैलाने के लिए अातंकी निशाने पर काशी 

एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत मिली है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है, जिन नंबरों से धमकी मिलने की बात कही गई है, उन्हें भी ट्रैस किया जा रहा है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।