स्कूल टाइम से दोस्ती... अब 4 दिन बाद सगाई; यूपी के शिक्षा मंत्री और मेघना चौधरी की दिलचस्प है लव स्टोरी
बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह की सगाई 14 नवंबर को अलीगढ़ में उनकी स्कूल दोस्त मेघना चौधरी से होगी। मुख्यमंत्री ...और पढ़ें

संदीप मेघना चौधरी।
HighLights
संदीप सिंह की सगाई 14 नवंबर को अलीगढ़ में आयोजित होगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी शामिल होंगे
शिक्षा मंत्री संदीप सिंह अपनी स्कूल दोस्त मेघना से सगाई करेंगे
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह की सगाई में अब महज चार दिन शेष हैं। 14 नवंबर यानि शनिवार को तालानगरी में संत फिदेलिस स्कूल के पास मैदान में होने वाले समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के आगमन को लेकर भी तैयारियां की जा रही हैं।
वीवीआईपी मेहमानों की संभावित मौजूदगी को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर हलचल बढ़ गई है। सोमवार को डीएम अविनाश कुमार व एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
अधिकारियों ने सुरक्षा से लेकर बिजली और अग्निशमन तक के इंतजामों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। रामघाट रोड स्थित हेरिटेज इंटर नेशनल स्कूल में सीएम के लिए हेलीपैड बनाया जा रहा है।
डीपीएस की दोस्त मेघना से 14 नवंबर को होगा रिश्ता पक्का
समारोह में संदीप सिंह अपनी स्कूल की दोस्त मेघना चौधरी के साथ सगाई करेंगे। दोनों की पहली मुलाकात अलीगढ़ के दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में पढ़ाई के दौरान हुई थी। स्कूल के दिनों से शुरू हुआ संपर्क अब जीवनभर के रिश्ते में बदलने जा रहा है। इसी दिन संदीप सिंह के छोटे भाई सौरभ सिंह की भी अंतरा त्यागी के साथ सगाई होगी। एक ही दिन परिवार में दो मांगलिक आयोजन होने से तैयारियों का दायरा भी बड़ा है।

डीएम-एसएसपी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री व राज्यपाल के संभावित आगमन को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। डीएम और एसएसपी ने निरीक्षण के दौरान प्रवेश और निकास व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन और अन्य जरूरी बिंदुओं की जानकारी ली। बिजली आपूर्ति निर्बाध रखने के साथ अग्निशमन विभाग की तैयारियों को भी मजबूत करने पर जोर दिया गया। आयोजन स्थल पर किसी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए संबंधित विभागों को समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दिए गए हैं।
दिल्ली में 27 नवंबर को प्रस्तावित है विवाह
सगाई समारोह को लेकर अतिथियों को निमंत्रण भेजे जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत कई प्रमुख नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अलीगढ़ आने को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। हालांकि, अन्य अतिथियों के आगमन को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। संदीप सिंह व मेघना चौधरी का विवाह 27 नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।