विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अलीगढ़: 'एसपी' से फर्जी बातचीत का दावा करने वाला करणी सेना पदाधिकारी गिरफ्तार

Published: Sat, 19 Sep 2026 02:13 PM (IST)

अलीगढ़ में पुलिस अधीक्षक से फर्जी बातचीत का दावा करने और भ्रामक पोस्ट प्रसारित कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप ...और पढ़ें

फर्जी बातचीत का दावा करने वाला करणी सेना पदाधिकारी गिरफ्तार

फर्जी बातचीत का दावा करने वाला करणी सेना पदाधिकारी गिरफ्तार

HighLights

  1. करणी सेना पदाधिकारी मनोज सिकरवार को गिरफ्तार किया गया।

  2. पुलिस अधीक्षक से फर्जी बातचीत का दावा किया था।

  3. भ्रामक पोस्ट से सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। इंटरनेट मीडिया पर पुलिस अधीक्षक से बातचीत होने का झूठा दावा करने और भ्रामक पोस्ट प्रसारित कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में सिविल लाइन पुलिस ने क्षत्रिय करणी सेना के पदाधिकारी मनोज सिकरवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित को हाथरस जनपद से पकड़ा।
पुलिस के अनुसार, 18 सितंबर को मनोज सिकरवार ने इंटरनेट मीडिया पर एक पोस्ट प्रसारित की थी। इसमें दावा किया गया था कि क्षत्रिय करणी सेना के जिलाध्यक्ष सचिन राघव पर हमला करने वाले आरोपितों को गिरफ्तार करने को लेकर उसकी अलीगढ़ के पुलिस अधीक्षक से बातचीत हो गई है। बातचीत की ऑडियो के साथ एसएसपी नीरज जादौन की फोटो भी प्रसारित कर दी। एसएसपी की जगह एसपी लिखा था।

इंटरनेट मीडिया पर भ्रामक पोस्ट कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप

सीओ सर्वम सिंह के अनुसार ऑडियो की जांच में पुलिस अधीक्षक से कोई बातचीत होने की पुष्टि नहीं हुई। ऑडियो में पुलिस अधीक्षक की आवाज भी नहीं थी। पोस्ट को असत्य और भ्रामक पाए जाने पर सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। शुक्रवार को पुलिस ने सिविल लाइन थाने में धारा 353(2), 351(2), 352 और 221 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

हाथरस से पकड़ा गया मनोज सिकरवार

इसके बाद हाथरस के सादाबाद क्षेत्र के गांव गढ़ी नोकस भाग जैतई निवासी मनोज सिकरवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि इंटरनेट मीडिया पर भ्रामक और भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने वालों पर निगरानी रखी जा रही है। ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- अलीगढ़ में क्षत्रिय सेना जिलाध्यक्ष पर हमला: दो आरोपी गिरफ्तार, विवादित बयान से जुड़ा मामला

यह भी पढ़ें- अलीगढ़ स्काई ब्ल्यू होटल में देह व्यापार: रुपयों के लालच में जिस्म का सौदा कर रही थी युवतियां, सात को जेल