विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी को न्योता, कल्याण सिंह के पोते संदीप की सगाई में जुटेंगे 1000 से ज्यादा VVIP

Published: Wed, 11 Nov 2026 01:24 PM (IST)

बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह की सगाई 14 नवंबर को अलीगढ़ में होगी, जिसके लिए प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को भी निमंत्रण दिया गया है।

यूपी के शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह की 14 नवंबर को मेघना चौधरी से सगाई।

यूपी के शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह की 14 नवंबर को मेघना चौधरी से सगाई।

HighLights

  1. बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह की सगाई 14 नवंबर को।

  2. प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति मुर्मु को विवाह का निमंत्रण।

  3. समारोह में मुख्यमंत्री योगी सहित 1000 से अधिक वीवीआईपी।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। तालानगरी में 14 नवंबर को होने जा रही बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह का सगाई का समारोह स्थल भव्य रूप ले चुका है। समारोह में एक हजार से अधिक वीवीआइपी के शामिल होने का अनुमान है।

शादी समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी आमंत्रित किया गया है। सगाई समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदेश सरकार के 25 से अधिक मंत्री व 100 से ज्यादा विधायक पहुंच सकते हैं।

केंद्रीय मंत्रियों के अलावा दूसरे राज्यों के कई मंत्रियों को भी आमंत्रण दिया गया है। पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम तेज कर दिए हैं। दिल्ली में आयोजित शादी समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु भी शामिल हो सकते हैं। मंगलवार को राजवीर सिंह राजू भैया ने दिल्ली पहुंचकर इन्हें परिवार समेत निमंत्रण दिया।

100 बीघा क्षेत्रफल में तैयार हो रहा भव्य पंडाल

रामघाट रोड पर तालानगरी के संत फिदेलिस स्कूल के बराबर स्थित कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। करीब 100 बीघा क्षेत्रफल में पंडाल तैयार किया जा रहा है। आयोजन से जुड़े जानकारों का दावा है कि अलीगढ़ में किसी शादी समारोह के लिए इतने बड़े क्षेत्र में पहली बार पंडाल लगाया जा रहा है।

इतने बड़े आयोजन में अतिथियों के आगमन, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती रहेगी। मुख्यमंत्री समेत कई विशिष्ट अतिथियों के संभावित आगमन को देखते हुए पुलिस प्रशासन व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा है।

बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह और उनकी मंगेतर मेघना चौधरी।

पीएम मोदी शामिल हो सकते हैं

मंगलवार को एटा के पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू भैया ने पत्नी मां प्रेमलता वर्मा, बेटे बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह, सौरभ सिंह व बेटी श्वेता सिंह के साथ दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। परिवार ने प्रधानमंत्री को विवाह समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

26 नवंबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में प्रस्तावित विवाह समारोह में प्रधानमंत्री के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। यदि वह विवाह समारोह में शामिल नहीं हो पाते हैं तो 27 नवंबर को इसी मैदान पर होने वाले रिसेप्शन में पहुंच सकते हैं।

प्रधानमंत्री के आगमन की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसी दिन राजवीर सिंह राजू भैया ने परिवार के सदस्यों के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भी मुलाकात कर उन्हें विवाह का निमंत्रण दिया। इन मुलाकातों की तस्वीरें इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रही हैं।

स्कूल की दोस्त मेघना से होगी सगाई

संदीप सिंह अपनी स्कूल की दोस्त मेघना चौधरी के साथ सगाई करेंगे। दोनों की पहली मुलाकात अलीगढ़ के दिल्ली पब्लिक स्कूल में पढ़ाई के दौरान हुई थी। इसी दिन उनके छोटे भाई सौरभ सिंह की भी अंतरा त्यागी के साथ सगाई होगी। परिवार में एक ही दिन दो मांगलिक आयोजन होंगे। 26 नवंबर को विवाह और 27 नवंबर को दिल्ली में रिसेप्शन प्रस्तावित है।

यह भी पढ़ें- कौन हैं मेघना चौधरी...बनेंगी राज्यमंत्री संदीप सिंह की दुल्हन, सगाई में अलीगढ़ आएंगे कई दिग्गज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।