Move to Jagran APP

Jat Mahasabha: राजा महेंद्र प्रताप के सम्मान से गौरान्वित है जाट समाजAligarh News

Jat Mahasabha Aligarh राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम से बन रहे विश्वविद्यालय को लेकर जाट समाज गदगद है। समाज के नेताओं ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कहा यह उनके लिए गौरव की बात है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Published: Tue, 14 Sep 2021 08:48 AM (IST)Updated: Tue, 14 Sep 2021 08:48 AM (IST)
राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम से बन रहे विश्वविद्यालय को लेकर जाट समाज गदगद है।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम से बन रहे विश्वविद्यालय को लेकर जाट समाज गदगद है। समाज के नेताओं ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कहा, यह उनके लिए गौरव की बात है। मुख्यमंत्री को अभिनंदन पत्र भी दिया।

विकास योजनाओं का शिलान्‍यास करेंगे मादी

मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अलीगढ़ आ रहे हैं। वह लोधा क्षेत्र में गांव मूसेपुर में राजा महेंद्र प्रताप ङ्क्षसह राज्य विश्वविद्यालय और डिफेंस कारिडोर का शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री अलीगढ़ में पहली बार विकास योजनाओं का शिलान्यास करने आ रहे हैं, इसलिए तैयारियां जोरों पर हैं। राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम से विश्वविद्यालय मिलने से जाट महासभा गदगद है। सोमवार को मुख्यमंत्री अलीगढ़ कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए आए थे। जाट महासभा के पदाधिकारियों ने सीएम को स्मृति चिह्न और अभिनंदन पत्र भेंट किया। राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी ने कहा कि यह हमारे लिए गौरव की बात है कि महान स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद् और समाजसेवी को भाजपा इतना बड़ा सम्मान दे रही है। इसमें सीएम की बहुत बड़ी भूमिका है। उपचुनाव में सीएम ने खुद मंच से राजा महेंद्र प्रताप ङ्क्षसह विश्वविद्यालय की घोषणा की थी। महासभा के महासचिव दिगंबर ङ्क्षसह ने कहा कि जाट समाज सीएम का ऋणी है। वर्षों से राजा महेंद्र प्रताप ङ्क्षसह के सम्मान की लड़ाई लड़ी जा रही थी, मगर पिछली सरकारों ने जरा भी ध्यान नहीं दिया।

सीएम योगी ने राजा महेंद्र प्रताप को बताया देश भक्‍त

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुले मंच पर घोषणा की कि राजा महेंद्र प्रताप ङ्क्षसह को हम सम्मान देंगे। ऐसे महान देशभक्त को दुनिया तक पहुंचाने का काम भाजपा ने किया है। दिगंबर ङ्क्षसह ने भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिपाल ङ्क्षसह का भी आभार जताया। कहा, उन्होंने सीएम से मिलवाया। इस मौके पर अमन ङ्क्षसह सिरोही, आरपी ङ्क्षसह, डा. राजकुमार ङ्क्षसह, दीपक चौधरी, जयप्रकाश काका, पंकज फौजदार, बहुरी ङ्क्षसह, सुभाष डागुर, लतेश चौधरी थे।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.