विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लंबा चौड़ा गाड़ियों का काफिला, सड़क पर आतिशबाजी; अलीगढ़ में हिस्ट्रीशीटर रफीक कसाई की रिहाई पर हुड़दंग

Published: Mon, 21 Sep 2026 03:07 PM (IST)

अलीगढ़ के अतरौली कस्बे में जेल से छूटे हिस्ट्रीशीटर शफीक कसाई का सड़क पर आतिशबाजी और वाहनों के काफिले के ...और पढ़ें

HighLights

  1. हिस्ट्रीशीटर शफीक कसाई का जेल से छूटने पर स्वागत।

  2. अतरौली में सड़क पर आतिशबाजी और वाहनों का काफिला।

  3. शफीक पर गोकशी के 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। अतरौली कस्बे में जेल से छूटकर आए हिस्ट्रीशीटर शफीक कसाई के स्वागत में बीच सड़क आतिशबाजी की गई। वाहनों के काफिले से हुड़दंग किया। स्वागत के दौरान सड़क पर आतिशबाजी की गई, जिससे यातायात और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

घटना का वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद सक्रिय हो गई है. आरोपितों पर फिर सख्त कार्रवाई की तैयारी चल रही है।

शफीक कसाई के खिलाफ गोकशी के 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। स्थानीय पुलिस उसके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई भी कर चुकी है। आरोप है कि शफीक और उसका बेटा विलाल क्षेत्र में गोकशी के अवैध कारोबार से जुड़े हैं।

गोकशी के 20 से अधिक मामलों में आरोपित शफीक के स्वागत में वाहनों का काफिला

जेल से रिहाई के बाद शफीक के स्वागत में वाहनों का काफिला निकाला गया। इस दौरान बीच सड़क आतिशबाजी कर हुड़दंग किया गया। वहीं, शफीक के बेटे विलाल की ओर से इंटरनेट मीडिया पर पिता के लिए 'किंग और अतरौली' भी लिखा गया। सीओ अतरौली के अनुसार आरोपितों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- अलीगढ़ में छह प्रमुख मार्ग बनेंगे टू-लेन: 11.82 करोड़ रुपये जारी, भारी वाहनों का दबाव होगा कम

यह भी पढ़ें- मथुरा-वृंदावन प्राधिकरण की बड़ी सौगात: 117 हेक्टेयर में बनेगी छाता टाउनशिप, 93 नए गांव होंगे शामिल