विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रेटर अलीगढ़ में विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार, 24.32 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगी दो मुख्य सड़कें

Published: Tue, 17 Nov 2026 06:00 AM (IST)

ग्रेटर अलीगढ़ आवासीय योजना अब कागजों से निकलकर जमीन पर आकार ले रही है। अलीगढ़ विकास प्राधिकरण ने 24.32 करोड़ ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. ग्रेटर अलीगढ़ योजना में विकास कार्यों के लिए टेंडर जारी।

  2. 24.32 करोड़ रुपये से दो मुख्य सड़कों का होगा निर्माण।

  3. रेरा पंजीकरण के बाद जल्द शुरू होंगे भूखंडों के आवेदन।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। ग्रेटर अलीगढ़ आवासीय योजना अब कागजों से निकलकर जमीन पर आकार लेने की ओर बढ़ रही है। करीब तीन वर्ष से योजना की लांचिंग का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है।

अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) ने पहली बार इस योजना में विकास कार्यों के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं। शुरुआत दो मुख्य सड़कों के निर्माण से होगी। इन पर कुल 24.32 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। टेंडर जारी होने के साथ ही योजना के धरातल पर उतरने की दिशा में पहला बड़ा कदम बढ़ गया है।

एडीए की ओर से जारी टेंडर के अनुसार पहले कार्य में 15.82 करोड़ रुपये की लागत से 30 और 45 मीटर चौड़ी मुख्य सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इसकी लंबाई कुल 1700 मीटर होगी। वहीं दूसरे कार्य के तहत 8.50 करोड़ रुपये से 45 मीटर चौड़ी सड़क बनाई जाएगी। इसकी लंबाई नौ सौ मीटर के करीब होगी।

इन सड़कों के निर्माण से योजना के प्रस्तावित क्षेत्र में आवागमन व आधारभूत ढांचे का रास्ता तैयार होगा। अभी तक योजना की चर्चा, भूमि विकास और पंजीकरण की प्रक्रिया तक सीमित थी, लेकिन पहली बार निर्माण कार्यों के लिए टेंडर जारी होने से इसके जमीन पर उतरने की उम्मीद मजबूत हुई है। अधिशासी अभियंता राकेश कुमार सिंह ने बताया कि ग्रेटर अलीगढ़ में अब विकास कार्यों की शुरुआत हो गई है।

रेरा नंबर मिलने के बाद खुलेंगे आवेदन के रास्ते

ग्रेटर अलीगढ़ योजना की लांचिंग में रेरा पंजीकरण की प्रक्रिया बाधा बनी हुई थी। एडीए की ओर से रेरा की सभी आपत्तियों का निस्तारण कर जरूरी दस्तावेज अपलोड किए जा चुके हैं। अब पंजीकरण नंबर मिलने का इंतजार है। एडीए अधिकारियों के अनुसार प्रक्रिया अंतिम चरण में है और जल्द नंबर मिलने की उम्मीद है। इसके बाद योजना की लांचिंग हो जाएगी।

पहले चरण में 890 भूखंड होंगे विकसित

खैर रोड पर ट्रांसपोर्ट नगर के सामने करीब 323 हेक्टेयर क्षेत्रफल में ग्रेटर अलीगढ़ योजना प्रस्तावित है। इसके लिए रुस्तमपुर अखन, अहमदाबाद, जतनपुर चिकावटी, अटलपुर, मूसेपुर, जिरौली डोर व ल्हौसरा विसावन क्षेत्र में भूमि चिह्नित की गई है।

पहले चरण में सेक्टर दो व तीन के करीब 165 एकड़ क्षेत्र में 890 आवासीय भूखंड विकसित किए जाने हैं। इनका आकार 72 से 450 वर्गमीटर तक प्रस्तावित है। भूखंडों की कीमत 23 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर निर्धारित करने का प्रस्ताव है। पहले चरण में आवंटन लाटरी के माध्यम से किए जाने की तैयारी है।

यह भी पढ़ें- शादी की खुशियों से पहले मातम, कुपवाड़ा में मृत मिला सेना का जवान; उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का रहने वाला था मृतक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।