विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में दिवाली पर बल्ले-बल्ले: बिजली बिल में भारी कटौती, उपभोक्ताओं को नवंबर में मिलेगा फायदा

Published: Sat, 31 Oct 2026 03:38 PM (IST)

बिजली उपभोक्ताओं को नवंबर में आने वाले बिल में फ्यूल एंड पावर परचेज एडजस्टमेंट सरचार्ज (एफपीएएएस) में कटौती का लाभ ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. नवंबर के बिल में एफपीएएएस कटौती का लाभ मिलेगा

  2. अलीगढ़ के 7.58 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगी यह छूट

  3. यह लगातार पांचवीं बार बिजली बिल में कटौती की गई

जारगण संवाददाता, अलीगढ़। बिजली के बिल में फ्यूल एंड पावर परचेज एडजस्टमेंट सरचार्ज (एफपीएएएस) में कटौती का लाभ उपभोक्ताओं को मिलेगा। नवंबर में आने वाले बिल में यह छूट मिलेगी।

उपभोक्ताओं को यह लाभ पांचवी बार लगातार मिलेगा। जिले में 7.58 लाख उपभोक्ता हैं। इसमें घरेलू, व्यावसायिक व अन्य श्रेणी के उपभोक्ता शामिल है। जिले में घरेलू उपभोक्ताओं की संख्या 6.26 लाख है।

जिले में हर महीने 100-125 करोड़ रुपये की बिलिंग

सरकारी विभागों, संस्थानों से जुड़े सात हजार से अधिक उपभोक्ता हैं। इसके अलावा व्यावसायिक और उद्योगों से जुड़े उपभोक्ता हैं। जिले में हर महीने 100-125 करोड़ रुपये की बिलिंग होती है। इससे पहले जुलाई 4.43 प्रतिशत, अगस्त में 2.92 प्रतिशत, सितंबर में 7.93 प्रतिशत और अक्टूबर 5.24 प्रतिशत की कटौती का लाभ मिल चुका है।

अलीगढ़ में बिजली की कटौती और वोल्टेज कम से लोग रहे परेशान रहे

शहर में रोजाना बिजली की कटौती हो रही है। दिन और रात में बिजली जाने से लोगों को परेशानी हो रही है। नई बस्ती गुरुद्वारा रोड की लाइट रात बजे से चार बजे तक नहीं रही। जीवनगढ़ गली नंबर 14 व 15 में एक फेस चलने जाने के कारण वोल्टेज कम आने के उपकरण खराब होने की शिकायत दर्ज कराई। महेंद्र नगर स्थित काली मंदिर के पास सुबह चार बजे से सात बजे तक वोल्टेज कम आने से लोग परेशान रहे। रामघाट रोड पर अवंतिका फेस वन में दो घंटे बिजली नहीं आई।

यह भी पढ़ें- त्योहार पर घर पहुंचना आसान: दीपावली-छठ पर 12 दिन तक एक्सट्रा रोडवेज की सर्विस, दिल्ली-पूर्वांचल के लिए बढ़ेंगी बसें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।