विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

होली मिलने के बहाने घर में घुसे चार बदमाश, हथियारों के बल पर दंपती को बंधक बनाकर लूटा

Published: Thu, 05 Mar 2026 09:18 AM (IST)

अलीगढ़ के देहलीगेट थाना क्षेत्र में होली के दिन चार बदमाशों ने स्क्रैप कारोबारी विनोद कुमार के घर में घुसकर ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ । देहलीगेट थाना क्षेत्र के घुड़ियाबाग इलाके में होली के दिन बुधवार को चार बदमाशों ने एक स्क्रैप कारोबारी के घर में घुसकर तमंचे और चाकू के बल पर दंपती को बंधक बना लिया और जेवरात, नकदी, मोबाइल फोन सहित अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। विरोध करने पर बदमाशों ने जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपितों के चेहरों पर होली का रंग लगा हुआ था, जिससे पहचान नहीं हो सकी। बदमाश सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं।

हाथरस वाला पेंच निवासी विनोद कुमार और उनकी पत्नी सुमन घर पर थे। दोपहर में गेट खटखटाकर बदमाशों ने खुद को होली मिलने आया बताया। जैसे ही विनोद कुमार गेट पर पहुंचे, एक बदमाश ने धक्का देकर अंदर प्रवेश कर लिया और उसके पीछे तीन अन्य बदमाश भी घर में घुस आए। भीतर आते ही आरोपितों ने हथियार दिखाकर धमकाया और कारोबारी से हाथापाई की। इसके बाद दंपती को एक कमरे में बंधक बनाकर पूरे घर की तलाशी ली।

बदमाश अलमारी में रखी नकदी, जेवरात, महिला के कंगन, दो मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान समेटकर ले गए। हाथापाई में महिला के चोट भी लगी है. दिनदहाड़े हुई इस लूट से इलाके में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में चारों बदमाश गली में आते-जाते दिखाई दे रहे हैं।

एएसपी मयंक पाठक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए बदमाशों की पहचान की जा रही है।

यह भी पढ़ें- अलीगढ़ में होली पर मातम: बहन के घर जा रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत

यह भी पढ़ें- अलीगढ़ में स्कूल बस हादसे मामले में दो परिवहन अधिकारी सस्पेंड, प्रबंधक और प्रिंसिपल को कारण बताओ नोटिस