विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अलीगढ़ में होली पर मातम: बहन के घर जा रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत

Published: Tue, 03 Mar 2026 10:07 PM (IST)

अलीगढ़ में होली के दिन एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. होली पर बहन के घर जाते समय बाइक हादसा।

  2. दो बचपन के दोस्तों की मौके पर ही मौत।

  3. तीसरा दोस्त गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। एक ही बाइक से बहन के घर होली मिलने जा रहे दो दोस्तों की मृत्यु हो गई। तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। होली पर आगरा रोड पर हुए हादसे से दो परिवारों में कोहराम मच गया। होली के त्योहार की खुशी मातम में बदल गई।

सासनीगेट थाना क्षेत्र के मुहल्ला पला होली चौक निवासी छोटे (22), अपने दोस्त भूपेंद्र (23) और नरेश के साथ बाइक से कस्बा सासनी स्थित बहन लक्ष्मी की ससुराल होली मिलने जा रहा था। आगरा रोड प गांव शाहपुर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने तीनों को मलखा सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने छोटे और भूपेंद्र को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल नरेश को जेएन मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। हादसे की जानकारी पर रात को ही स्वजन पहुंच गए।

11 दिन पहले हुई थी छोटे की शादी

पला होली चौक निवासी छोटे परिवार में पांच बहन भाइयों में दूसरे नंबर का था। 20 फरवरी को ही छोटे की अंजली से शादी हुई थी। पति की खबर पर वह बेसुध हो गई। बहनों की शादी हो चुकी है। छोटा भाई अविवाहित है।

तीनों बचपन के थे दोस्त

छोटे, भूपेंद्र और नरेश बचपन के दोस्त थे। रिश्तेदारी में तीनों अक्सर एक साथ जाया करते थे। भूपेन्द्र परिवार में तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था। उस पर ही परिवार के पालन पोषण की जिम्मेदारी उसी पर थी।