विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अलीगढ़ में स्कूल बस हादसे मामले में दो परिवहन अधिकारी सस्पेंड, प्रबंधक और प्रिंसिपल को कारण बताओ नोटिस

Published: Sun, 01 Mar 2026 11:09 PM (IST)

अलीगढ़ में स्कूल बस हादसे में बच्ची की मौत के बाद परिवहन विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। संभागीय परिवहन ...और पढ़ें

स्कूली बस हादसे मामले में परिवहन अधिकारी सस्पेंड।

स्कूली बस हादसे मामले में परिवहन अधिकारी सस्पेंड।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। स्कूल बस हादसे में बच्ची की मौत के बाद परिवहन विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। अलीगढ़ के संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। अपर मुख्य सचिव परिवहन अर्चना अग्रवाल ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

ग्राम मुंडिया पोस्ट कसैर दादों स्थित माउंट देव इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक-प्रधानाचार्य को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश कुमार सिंह ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

यह कार्रवाई रविवार को दैनिक जागरण में प्रकाशित खबर ‘स्कूल बस के टूटे फर्श से गिरकर मासूम छात्रा की मौत’ का मामला सामने आने के बाद की गई। एक सप्ताह में संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत न करने पर मान्यता प्रत्यारहण की कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

पत्र के अनुसार स्कूल कक्षा-10 तक सीबीएसई मान्यता प्राप्त है। दादों क्षेत्र के निवासी रवि कुमार की सात वर्षीय पुत्री अनन्या स्कूल में अध्ययनरत थी। शनिवार को छुट्टी के बाद वह स्कूल बस से घर लौट रही थी। आरोप है कि बस के फर्श का हिस्सा टूटा हुआ था।

ग्राम नगला बंजारा के पास बस के झटके से बच्ची नीचे गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। इस संबंध में अभिभावकों द्वारा एफआईआर दर्ज कराई गई है। मामले की खंड शिक्षा अधिकारी से जांच कराई गई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश कुमार सिंह का कहना है कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा घोर लापरवाही बरती गई है।

पूर्व में जारी शासनादेशों के अनुसार मान्यता प्राप्त विद्यालयों को वाहनों की फिटनेस, सुरक्षा मानकों और आवश्यक वैध प्रपत्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इस मामले में नियमों की अनदेखी सामने आई है।

प्रबंधक-प्रधानाचार्य को निर्देशित किया गया है कि वे एक सप्ताह के भीतर समस्त बसों के दस्तावेज सहित अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। संतोषजनक जवाब न मिलने की स्थिति में विद्यालय की मान्यता प्रत्याहरण (रद) की कार्रवाई की जाएगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी।

यह भी पढ़ें- संतकबीर नगर में बाइक को ठोकर मारने के बाद अनियंत्रित होकर पलटी बस, दस यात्री घायल

यह भी पढ़ें- आवारा कुत्तों ने आठ साल की बच्ची को नोच-नोचकर मार डाला, घर से निकलते ही झुंड ने किया हमला