विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रसगुल्ले ने बरात में करा दिया बवाल, बराती और घराती आए आमने-सामने; पुलिस और पीएसी को संभालना पड़ा मोर्चा

Published: Tue, 19 Nov 2024 07:33 AM (IST)

Clash In Barat Aligarh Update रसगुल्ले को लेकर अलीगढ़ में एक शादी समारोह में जमकर हंगामा हुआ। लड़की पक्ष से ...और पढ़ें

Aligarh News: झगड़े के बाद गेस्ट हाउस में पहुंचे पुलिसकर्मी। - जागरण।
Aligarh News: झगड़े के बाद गेस्ट हाउस में पहुंचे पुलिसकर्मी। - जागरण।

HighLights

  1. गेस्ट हाउस में हुए विवाद में 15 लोग घायल
  2. जमकर फेंकी गईं कुर्सियां
  3. दुल्हन की बहन को नहीं दिया था रसगुल्ला

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। शादी समारोह में दुल्हन की तयेरी बहन को रसगुल्ले देने से मना करने पर रविवार रात बरातियों व घरातियों में जमकर लाठी-डंडे चले। कुर्सियां फेंकी गईं। इसके बाद पथराव हुआ। आरोप है कि फायरिंग भी की गई। लोगों ने छिपकर अपनी जान बचाई।

हालात इस कदर बिगड़ गए कि तीन थानों के पुलिस बल व पीएसी ने हालात पर काबू पाया और गेस्ट हाउस को खाली कराया। मारपीट में दोनों पक्षों के करीब 15 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इस घटना के चलते युवती पक्ष ने रिश्ता तोड़ते हुए शादी से मना कर दिया। वहीं सोमवार देर रात युवती पक्ष ने थाने में तहरीर दी है।

गंगा देवी फॉर्म में चल रहा था कार्यक्रम

खैर के गांव एदलपुर निवासी कमल दास की बेटी डौली की शादी मदनलाल के बेटे दीपक के साथ तय हुई थी। लड़के पक्ष ने लड़की वालों से रुपये ले लिए और अपने स्तर से समारोह का आयोजन करवाया। रविवार को गंगा देवी फार्म हाउस में समारोह चल रहा था। दुल्हन पक्ष के 70-80 लोग पहुंच गए। रात में बरात के स्वागत की तैयारी चल रही थी। बराती और घराती नाश्ता कर रहे थे। 10 बजे दुल्हन की तयेरी विवाहित बहन रसगुल्ले के स्टाल पर पहुंची।

घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे पुलिसकर्मी।

कुछ युवकों ने की लड़की से अभद्रता

आरोप है कि वहां उन्हें रसगुल्ला नहीं दिया गया। कुछ युवकों ने अभद्रता कर दी। उन पर मिठाई तक फेंक दी। इसे लेकर दुल्हन पक्ष के लोग इकट्ठा हो गए और हलवाई को फटकारने लगे। इसी बीच दूल्हे पक्ष के लोग भी आ गए और दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।

पुलिस और पीएसी के जवानों ने लोगों को खदेड़ा

पुलिस व पीएसी जवानों ने लोगों को खदेड़कर हटाया। डौली के पिता कमल दास, मां सूरजमुखी, तयेरे भाई रामप्रकाश आदि घायल हुए हैं। युवती ने शादी से ये कहते हुए मना कर दिया कि शुरुआत में ये हाल है तो भविष्य में उसका जीवन नर्क हो जाएगा। देर रात बरात बिना दुल्हन के ही लौट गई। सोमवार रात को कमलदास के भाई की ओर से तहरीर दी गई।

ये भी पढ़ेंः Deoria News: छात्र नेता विशाल की हत्या का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुरानी रंजिश में किया कत्ल

ये भी पढ़ेंः 'वर्क फ्रॉम होम, ऑड-ईवन स्कीम... कृत्रिम बारिश होगी या नहीं? क्या बोले मंत्री गोपाल राय

सीओ अभय कुमार पांडेय ने बताया कि रसगुल्ले के स्टाल पर दुल्हन पक्ष की युवती से विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। फायरिंग की बात गलत है। दुल्हन पक्ष की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।