यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पुलिस भी असली-नकली में अंतर करने में चकराई! बांग्लादेश में बने नोट एक सीरियल नंबर के, बस गवर्नर का नाम गलत
Fake Currency Aligarh News अलीगढ़ में पुलिस ने नकली नोटों के साथ आरोपितों को पकड़ा है उनसे पता चला है ...और पढ़ें

HighLights
- 77 हजार के नकली नोट सहित तीन दबोचे
- बांग्लादेश से लाकर खपाते थे बाजार में
- आधे दामों में होता था नकली का सौदा
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। Aligarh News: कागज में कोई खास अंतर नहीं, बिल्कुल सेम डिजाइन, रंग से लेकर उसके साइज तक यानि हर रंग रूप में असली नोट दिखने वाले इस नकली 500 के नोटों ने फर्जी वेब सीरीज के आर्टिस्ट सनी की याद दिला दी। 10 फरवरी 2023 को आठ एपीसोड में रिलीज हुई इस सीरीज में सनी का किरदार शाहिद कपूर ने निभाया था। उसकी कलाकारी ऐसी थी कि बैंक एक्सपर्ट के अलावा नोट को कोई और नहीं पहचान सकता था।
नोटों में भी बस ये चूक
ये नोट एक ही सीरियल नंबर के थे और दूसरी गलती गवर्नर के नाम को लेकर की गई थी। पुलिस की जांच में इन नोटों को बांग्लादेश में तैयार किया गया बताया जा रहा है। बांग्लादेश के जलाल नाम के व्यक्ति से पकड़े गए गिरोह का सरगना जिकरुल संपर्क में था।
आधे में होता था सौदा
जकरुल इन नोटों का आधे दाम में सौदा करता था और खरीदने के लिए पश्चिम बंगाल के मालदा जाता था। यहां से दिल्ली होते हुए वापस आता था। पूछताछ में उसने दो बार इन नोटों की खरीद किए जाने की बात कबूली है, दूसरी बार वह पखवाड़े भर पहले मालदा गया था।
.jpg)
पुलिस ने आरोपितों से बरामद किए नकली नोट, जो दिखने में थे असली जैसे। जागरण
बाजार में चलाना था आसान
एसएचओ शिवशंकर गुप्ता ने बताया कि नकली नोटों को देखने और छूने भर से उनकी असली पहचान कर पाना आसान नहीं है। इसीलिए ये बाजार में इसे आसानी से चला लेते थे। बनाने वाले ने गवर्नर का हस्ताक्षर तो चुरा लिया, लेकिन नाम गलत लिख दिया।
.jpg)
आरोपितों के पास से बरामद नकदी।
ये भी पढ़ेंः हाथ में रोलेक्स की घड़ी और महंगे मोबाइल... पुलिस ने पकड़े तो खुला नकली करेंसी का खेल, बांग्लादेश कनेक्शन सामने आया
नकली नोटों पर लिखा गवर्नर का नाम
नकली नोटों पर वर्तमान आरबीआइ गवर्नर शक्तिकांत दास के हस्ताक्षर थे, जबकि बहुत ही बारीक शब्दों में पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल का नाम लिखा था। असली नोटों से नकली नोट के कागज भी ज्यादा अलग नहीं लग रहे थे। कई नोटों पर एक ही नंबर लिखे थे। लैब जांच के बार इन नोटों की और भिन्नताएं सामने आएंगी।
ये भी पढ़ेंः रूफ टॉप रेस्टोरेंट में ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस, नजारा देखकर रह गई हैरान; हाई म्यूजिक पर डांस के साथ लग रहे थे कश
नशीले पदार्थों के साथ जिकरुल को पकड़ चुकी है दिल्ली पुलिस
एसएचओ शिवशंकर गुप्ता ने बताया कि आरोपित जिकरुल हसन उर्फ राकी को नशीले पदार्थ के साथ दिल्ली पुलिस पकड़ चुकी है। वहीं पर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा भी पंजीकृत किया गया था।
