विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रूफ टॉप रेस्टोरेंट में ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस, नजारा देखकर रह गई हैरान; हाई म्यूजिक पर डांस के साथ लग रहे थे कश

Published: Mon, 24 Mar 2025 08:07 AM (IST)Updated: Mon, 24 Mar 2025 12:47 PM (IST)

Agra News आगरा के ताजगंज इलाके में एक रूफटॉप रेस्टोरेंट पर पुलिस ने छापा मारा और वहां से 10 हुक्के ...और पढ़ें

Agra News: पुलिस ने हुक्काबार पर की कार्रवाई। फाइल फोटो
Agra News: पुलिस ने हुक्काबार पर की कार्रवाई। फाइल फोटो

HighLights

  1. रूफ टॉप रेस्टोरेंट में चल रहा था हुक्काबार
  2. मैनेजर समेत दस गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, आगरा। Agra News: ताजगंज पुलिस रेस्टोरेंट मे हुक्का पिलाने वालों के खिलाफ अभियान चला रही है। शनिवार देर रात ताजनगरी फेस टू के मालिक्यूल एयरबार रूफ टाप रेस्टोरेंट पर पुलिस ने छापा मारा। मौके से दस हुक्के,पाइप और अन्य सामान बरामद किया गया। मैनेजर समेत दस कर्मचारियों को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज किया गया। रविवार को आरोपितों को थाने से जमानत देकर छोड़ दिया गया।

प्रतिबंधित होने के बाद भी तमाम रेस्टोरेंट,कैफे और डांस पबों में फ्लेवर्ड तंबाकू के हुक्के ग्राहकों को परोसे जाते हैं। पिछले कई दिनों से ताजगंज पुलिस ऐसे प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई कर रही है। शनिवार को बसई चौकी के प्रभारी नीरज कुमार हुक्का पिलाए जाने की सूचना पर फोर्स के साथ मालिक्यूल रूफ टाप पहुंचे। अंदर काफी युवक और युवतियां हुक्का पीते दिखे। मौके से पुलिस ने दस हुक्के और दस पाइप जब्त किए।

सांकेतिक तस्वीर।

तेज आवाज में बज रहे संगीत के साथ थिरकते हुए लग रहे थे कश

एसीपी सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि रूफटाप के मैनेजर सुमित कुमार, कर्मचारी अरुण, अंकित,प्रवीन, योगेश, आकाश,राजा,अर्जुन, सतीश और आदित्य, को हिरासत में लिया गया। चौकी प्रभारी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। तेज आवाज में संगीत बजा कर माहौल खराब करने और बीमारी फैलाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आगे कार्रवाई जारी रहेगी। 

अब तक आठ हुक्काबाराें पर कार्रवाई कर 25 लोगों को गिरफ्तार किया

एसीपी सैयद अरीब अहमद ने बताया कि अब तक आठ हुक्काबाराें पर कार्रवाई कर 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से भारी मात्रा में हुक्के और अन्य सामान बरामद हुआ है।

ये भी पढ़ेंः हाथ में रोलेक्स की घड़ी और महंगे मोबाइल... पुलिस ने पकड़े तो खुला नकली करेंसी का खेल, बांग्लादेश कनेक्शन सामने आया

ये भी पढ़ेंः UP Weather Update: मार्च में भीषण गर्मी के लिए रहे तैयार! मौसम विभाग का तेजी से तापमान बढ़ने की अलर्ट

कैफे की आड़ में चल रहा था हुक्का बार

इससे पहले विगत मंगलवार को कैफे की आड़ में चल रहे हुक्का बार में पुलिस ने चेकिंग की थी। मौके से चार लोगों को हिरासत में लिया गया था। पुलिस के अनुसार मामले में संचालक सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। ताजगंज क्षेत्र में मंकी हाउस कैफे की आड़ में हुक्का बार का संचालन किए जाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद मंगलवार रात एसीपी अरीब अहमद के नेतृत्व में ताजगंज पुलिस ने यहां चेकिंग की। जांच में यहां हुक्का बार का संचालन होता मिला।

पुलिस ने चार को पकड़ा था

पुलिस के पहुंचते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोग मौके पाकर वहां से निकल गए। मौके से चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। एसीपी ने बताया कि संचालक सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। चार लोगों को हिरासत में लिया गया। उनसे पूछताछ की है।