विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देश के पहले 'कबीर पुरस्कार' से सम्मानित डॉ. मुदस्सिर अली का निधन, अलीगढ़ में शोक की लहर

Published: Sun, 22 Nov 2026 05:00 AM (IST)

राष्ट्रीय एकता और सांप्रदायिक सौहार्द के लिए देश के पहले कबीर पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मुदस्सिर अली का अलीगढ़ में निधन हो गया।

डॉ. मुदस्सिर अली, फाइल फोटो

डॉ. मुदस्सिर अली, फाइल फोटो 

HighLights

  1. देश के पहले कबीर पुरस्कार से सम्मानित थे डॉ. मुदस्सिर अली।

  2. राष्ट्रीय एकता और सांप्रदायिक सौहार्द में दिया था उल्लेखनीय योगदान।

  3. अलीगढ़ में विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक पदों पर रहे सक्रिय।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। राष्ट्रीय एकता और सांप्रदायिक सौहार्द के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए देश के पहले कबीर पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ चिकित्सक एवं सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. मुदस्सिर अली का शुक्रवार देर रात निधन हो गया।

तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा ने उन्हें राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव के लिए किए गए कार्यों के सम्मान में कबीर पुरस्कार प्रदान किया था।

डॉ. मुदस्सिर अली अंजुमन तरक्की-ए-उर्दू, अलीगढ़ के उपाध्यक्ष, जमीयत उलमा-ए-हिंद की अलीगढ़ इकाई के कोषाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव और इंडियन डॉक्टर्स फार पीस एंड डेवलपमेंट, अलीगढ़ के अध्यक्ष रहे। वक्फ संख्या 63, दरगाह शाह जमाल कब्रिस्तान के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभाई।

राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी की कार्यकारिणी समिति के सदस्य रहते हुए उन्होंने दो दशक से अधिक समय तक अखिल भारतीय मुशायरे के संयोजक की जिम्मेदारी संभाली। पूर्व महापौर मोहम्मद फुरकान, अतीक अहमद अंसारी सहित अन्य लोगों ने उनके निधन पर दुख जताया।

यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट में अलीगढ़ की अवंतिका की दमदार पैरवी, फ्लैट खरीदारों को मिली बड़ी राहत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।