अलीगढ़ के इंडिया बार में दबंगों का तांडव, पुलिस के सामने स्टाफ पर लाठी-डंडों से हमला
Aligarh News: अलीगढ़ के गांधीपार्क बस स्टैंड के पास इंडिया बार में शुक्रवार रात कुछ दबंगों ने जबरन घुसने की ...और पढ़ें
-1789792385151_m.webp)
Aligarh News: गांधीपार्क बस स्टैंड के पास इंडिया बार में आधी रात जबरन घुसने को लेकर विवाद।
HighLights
इंडिया बार में दबंगों ने जबरन घुसने का प्रयास किया
स्टाफ और सिक्योरिटी गार्ड पर लाठी-डंडों से हमला किया गया
पुलिस की मौजूदगी में भी दबंगों का हंगामा जारी रहा
जारगण संवाददाता, अलीगढ़। Aligarh News: गांधीपार्क बस स्टैंड के पास स्थित इंडिया बार में शुक्रवार रात करीब 12:30 बजे जबरन घुसने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि कुछ दबंगों ने बार में प्रवेश करने की कोशिश की। स्टाफ के मना करने पर आरोपितों ने सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट शुरू कर दी। उसे बचाने पहुंचे होटल स्टाफ पर भी लाठी-डंडों से हमला किया गया।
पुलिस के सामने बार के बाहर दबंगों का तांडव, लाठी-डंडों से स्टाफ को पीटा
बताया गया है कि इसी दौरान वहां से गुजर रही पुलिस की गाड़ी के सामने भी आरोपितों ने हंगामा जारी रखा। होटल स्टाफ ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई, लेकिन आरोप है कि दबंग पुलिस के सामने भी मारपीट और हुड़दंग करते रहे। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हंगामा करने वाले कई लोगों को थाने ले गई।
