Move to Jagran APP

एएमयू में भारत के अधूरे नक्शे पर विवाद, शिकायत के बाद हरकत में आया विवि प्रशासन

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के केनेडी हॉल में रविवार शाम ड्रामा क्लब के नाटक का मंचन विवादित होर्डिंग की वजह से नहीं हो सका। हो

By Mukesh ChaturvediEdited By: Published: Mon, 19 Nov 2018 10:48 AM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 12:19 PM (IST)
एएमयू में भारत के अधूरे नक्शे पर विवाद, शिकायत के बाद हरकत में आया विवि प्रशासन
एएमयू में भारत के अधूरे नक्शे पर विवाद, शिकायत के बाद हरकत में आया विवि प्रशासन

अलीगढ़ (जेएनएन)।  अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के केनेडी हॉल में रविवार शाम ड्रामा क्लब के नाटक का मंचन विवादित होर्डिंग की वजह से नहीं हो सका। होर्डिंग्स पर बंटवारे से पहले के भारत को दिखाया गया था, जिसमें देश के कई हिस्से गायब थे। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शिक्षा निगरानी समिति के सदस्य डॉ. मानवेंद्र सिंह की शिकायत पर मंचन रद कर दिया गया।

loksabha election banner

नाटक में मुसीबत में फंसे लोगों की थी कहानी
एएमयू ड्रामा क्लब की ओर से जामिया मिलिया इस्लामिया में ङ्क्षहदी विभाग के प्रो. अफगर वजाहत के लिखे नाटक 'जिस लाहौरे ना वेखिया यानी जिसने लाहौर नहीं देखा उसने कुछ नहीं देखाÓ नाटक का मंचन होना था। इसमें भारत-पाकिस्तान बंटवारे के समय मुसीबत में फंसे लोगों की मदद करने वालों की कहानी है। महाभारत में द्रोपदी को लेकर भी नाटक होना था। ड्रामा क्लब ने कार्यक्रम के प्रचार-प्रचार के लिए कैंपस में आट्र्स फैकल्टी के सामने होर्डिंग्स लगाया था, जिस पर भारत का अधूरा नक्शा बनाया गया।


यह था भारत के बंटवारे से पहले का नक्शा

एडीएम सिटी से की शिकायत
इसी नक्शे को लेकर विवाद शुरू हो गया। डॉ. मानवेंद्र सिंह ने इसकी शिकायत एडीएम सिटी एसबी सिंह की। एडीएम ने एएमयू इंतजामिया से बात की। इंतजामिया ने मंचन को रद करा दिया। प्रॉक्टोरियल टीम ने विवादित होर्डिंग्स को भी हटवा दिया। ड्रामा क्लब के अध्यक्ष तल्हा ठाकुर का कहना था कि प्रॉक्टर ऑफिस से कार्यक्रम स्थगित करने के लिए फोन आया था। इस कारण मंचन नहीं हो सका है। होर्डिंग्स पर दिखाया गया भारत का नक्शा विभाजन से पहले का था।

 

हिंदी में अनेक जगह पर हो चुका है मंचन
जनसंपर्क कार्यालय के मेंबर इंचार्ज प्रो. साफे किदवई का कहना है कि प्रो. अफगर वजाहत का यह प्रचलित नाटक है। लिखा पंजाबी में है, लेकिन ङ्क्षहदी में भी तमाम जगह मंचन हो चुका है। नाटक के प्रचार के लिए लगाए गए होर्डिंग को लेकर आपत्ति थी। मंचन को रुकवा दिया गया है। पोस्टर फिर जारी कर आगे मंचन कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें:AMU में निकला जिन्ना का 'जिन्न, सांसद ने पूछा क्या है तस्वीर लगाने की मजबूरी

विवादित विषय वस्तुओं पर नाटक करने की कोशिश
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शिक्षा निगरानी समिति के राष्ट्रीय समिति के सदस्य डॉ.मानवेंद्र सिंह का कहना है कि एएमयू में जिस नक्शे के आधार पर नाटक का प्ले होना था, उसमें अरुणाचल प्रदेश लद्दाख समेत पूरे पूर्वोत्तर का काफी हिस्सा गायब था। एडीएम सिटी से शिकायत की, तब नाटक का मंचन रोका गया। दुर्भाग्यपूर्ण है कि एएमयू में इस तरह की विवादित विषय वस्तुओं पर नाटक करने की कोशिश होती है। 

 

होर्डिंग्स तैयार कराने वालों पर होगी कार्रवाई : कुलपति
कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने होर्डिंग पर भारत का गलत नक्शा बनाने के मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि होर्डिंग तैयार कराने वाले मन्नान के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी, जिसमें निलंबन हो हो सकता है। ड्रामा क्लब के अध्यक्ष तल्हा ठाकुर, क्लब से जुड़े अन्य शिक्षकों के खिलाफ भी नुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

 

पहले जिन्ना को लेकर हुआ विवाद
एएमयू में विवाद थम नहीं पा रहे। इसी साल जिन्ना को लेकर विवाद हो चुका है। पाकिस्तान के जनक जिन्ना की तस्वीर यूनियन हॉल में लगी है। इस पर आपत्ति जताते हुए भाजपा सांसद सतीश गौतम ने कुलपित को पत्र लिखा था, जिसके बाद विवाद हो गया। देशभर में राजनीति गर्मा गई।

यह भी पढ़ें:एएमयू में जिन्‍ना की तस्‍वीर ने फिर गर्माया माहौल

दो छात्रों पर दर्ज हो चुका है देशद्रोह का मुकदमा
जिन्ना को लेकर विवाद के दौरान एएमयू छात्रों ने प्रदर्शन किया था। इस दौरान देश विरोधी नारे लगाने का आरोप है। दो छात्रों के खिलाफ पुलिस ने देशद्रोह का मुकदमा भी दर्ज किया, जिसकी जांच अभी चल रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.