Move to Jagran APP

Aligarh News : भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष पहुंचे अलीगढ़, सांसद के गांव में आयोजित खेल प्रतियोगिता में होंगे शामिल

Aligarh News भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष भूपेंद्र चौधरी आज सुबह अलीगढ़ पहुंचे। यहां कमिश्‍नरी की संगठनात्‍मक बैठक में हिस्‍सा लिया। समीक्षा बैठक के बाद प्रदेश अध्‍यक्ष चारों जिलों के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक लेंगे। इसके बाद वे सांसद सतीश गौतम के गांव जाएंगे।

By Jagran NewsEdited By: Anil KushwahaPublished: Sun, 02 Oct 2022 02:38 PM (IST)Updated: Sun, 02 Oct 2022 02:38 PM (IST)
भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष भूपेंद्र चौधरी का स्‍वागत करते कार्यकर्ता। सौजन्‍य : जागरण

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी आज सुबह अलीगढ़ के रघुनाथ पैलेस पहुंचे। यहां अलीगढ़ कमिश्नरी की संगठनात्मक बैठक में हिस्‍सा लेंगे। पहले सत्र में कमिशनरी के चारों जिले, अलीगढ़, हाथरस, एटा व कासगंज के पदाधिकारियों संग समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद चारों जिलों के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक लेंगे। 

loksabha election banner

इसे भी पढ़ें : Kanpur Ghatampur Accident: अस्पताल में घायलों से मिले सीएम योगी, कहा-सरकार चलाएगी जागरूकता अभियान

महात्‍मा गांधी की प्रतिमा पर किया माल्‍यार्पण

बैठक दो पालियों में आयोजित की गई है। पहले पाली में चारों जिलों के संगठन के पदाधिकारी शामिल होंगे। दूसरी पाली में जनप्रतिनिधियों के साथ वार्ता करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने सबसे पहले नुमाइश मैदान स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

सांसद के गांव भी जाएंगे भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष

महानगर मीडिया प्रभारी हिमांशु शर्मा के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष सांसद सतीश कुमार गौतम के गांव दामोदर नगर में आयोजित खेल कूद प्रतियोगिता में भी शामिल होंगे। प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद अलीगढ़ में उनका पहला दौरा है। इसको लेकर भाजपा कार्यकर्ता उत्‍साहित हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.