विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

AMU वीमेंस कालेज में होगा कड़ा मुकाबला, अध्यक्ष पद पर आए छह दावेदार

By Khusbu Chauhan Edited By: Prateek Gupta
Published: Sat, 31 Oct 2026 02:21 PM (IST)

एएमयू वीमेंस कालेज छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए छह, उपाध्यक्ष के लिए चार और सचिव पद के लिए ...और पढ़ें

वीमेंस कॉलेज एएमयू।

वीमेंस कॉलेज एएमयू।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। एएमयू के वीमेंस कालेज में होने जा रहे छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए छह, उपाध्यक्ष के लिए चार, सचिव पद के लिए पांच मैदान में हैं। कैबिनेट सदस्य के लिए 18 प्रत्याशियों को पात्र घोषित हुए है। वहीं चार प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त कर दिए गए हैं।

अध्यक्ष पद के लिए आयशा जमाल, ताहूरा शकील, अनम रियाज, तमन्ना मुजफ्फर, मरियम नाज और रुकैया खान चुनाव मैदान में हैं। उपाध्यक्ष पद पर आयशा खान, सानिया सिराज, मरयम फातिमा और शमा फातमा को पात्र घोषित किया गया है। सचिव पद के लिए जोया रहमान, मरयम जान, सानिया खान, रोकैया खातून और जैनब के नाम शामिल हैं।

वहीं नामाकंन पत्र रद में अध्यक्ष पद पर फलक नाज, उपाध्यक्ष पद पर महसूमा और कैबिनेट सदस्य पद पर नाजिश जावेद, अरनी शर्मा व उरूज फातिमा को अपात्र घोषित किया गया है। इनमें उम्र संबंधी नियम और शैक्षणिक बकाया व 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति के नियमों का उल्लंघन सामने आया है।

कैबिनेट सदस्य पद

सारिका शर्मा, आकिफा अंजुम, हिबा मनाल, फातिमा हसन, जकिया मुर्तजा, समन सैयद, मुसायरा बानो, जुवेरिया रहमान, खुशबू परवीन, अमीना खानम, अनुष्का शर्मा, सबीहा, महविश, कोहिना राजपूत, अर्चना कुमारी, शिवानी कुमारी, दीपिका यादव, शाहिन अफरोज के नाम शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- AMU छात्र संघ अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की सूची घोषित करने में छूटे पसीने, मैदान में 9 दावेदार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।