विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

AMU छात्र संघ अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की सूची घोषित करने में छूटे पसीने, मैदान में 9 दावेदार

By Santosh Sharma Edited By: Prateek Gupta
Published: Sat, 31 Oct 2026 12:04 PM (GMT+05:30)

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी करने में चुनाव अधिकारियों को काफी मशक्कत करनी ...और पढ़ें

AMU में इन दिनों छात्र संघ चुनाव को लेकर गहमागहमी चल रही है।

AMU में इन दिनों छात्र संघ चुनाव को लेकर गहमागहमी चल रही है।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में पांच नवंबर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव के अध्यक्ष पद के फाइनल प्रत्याशियों की सूची जारी करने में चुनाव अधिकारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। शुक्रवार शाम अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और अन्य पदों के लिए सूची जारी की गई। अध्यक्ष पद की सूची देखकर छात्रों ने सवाल उठाए।

उनका आरोप था कि सूची में शामिल फरहान जुबैरी का आपराधिक इतिहास है। यह मामला चुनाव अधिकारियों तक पहुंचने के बाद दस्तावेजों की जांच की गई। शाम से आधी रात तक बैठकें चलती रहीं। इसके बाद जबैरी का नामांकन रद कर फाइनल सूची जारी की गई।

अध्यक्ष पद पर नौ, उपाध्यक्ष के लिए सात प्रत्याशी, सचिव पर त्रिकोणीय मुकाबला

शाम को जारी शुरुआती सूची में अध्यक्ष पद के 10, उपाध्यक्ष के सात और सचिव पद के तीन प्रत्याशियों के नाम थे। कैबिनेट पद के लिए 46 और कोर्ट मेंबर के लिए 70 से अधिक प्रत्याशी मैदान में हैं। शुक्रवार को नाम वापसी के दौरान यूनियन हाल में गहमागहमी रही। कई प्रत्याशी समर्थकों के साथ पहुंचे। उन्हें आशंका थी कि किसी तकनीकी कमी के कारण उनका नामांकन निरस्त न हो जाए। तिब्बिया कालेज के छात्रों ने भी हंगामा किया।

शाम को सूची चस्पा की गई तो अध्यक्ष पद पर फरहान जुबैरी का नाम देख छात्र हैरान में पड़ गए। चुनाव अधिकारी से शिकायत की फरहान पर तो मुकदमा पंजीकृत हैं। छात्रों ने सवाल उठाया कि नामांकन के बाद हुई स्क्रूटनी में ठीक से जांच क्यों नहीं की गई। लिंगदोह समिति की सिफारिशों के अनुसार, ऐसा कोई प्रत्याशी चुनाव नहीं लड़ सकता। इसके बाद नए सिर से दस्तावेजों की जांच की गई। पुलिस की भी मदद ली गई।

अध्यक्ष पद के प्रत्याशी

रात एक बजे जारी की गई दूसरी सूची के अनुसार अध्यक्ष पद के मो. जुहैर अहमद (एमटेक), आमिना इरशाद (पीएचडी), मो. इंतखाब (पीएचडी), अब्दुल वहीद (पीएचडी), मो. नौमान अशरफ (पीएचडी), सरजील इकबाल (पीएचडी), साहिल खान (पीएचडी), सरजील मोहम्मद खान (पीएचडी) और असमर फरीदी (एमए) अधिकृत प्रत्याशी हैं। इस सूची में फरहान जुबैरी का नाम नहीं था।

पीएचडी के छात्र हसन मुस्तफा ने नाम वापस ले लिया। एपीआरओ जीशान ने बताया कि अध्यक्ष पद के नौ प्रत्याशियों का नामांकन सही पाया गया। एक नामांकन रद कर दिया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।