विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

AMU में 8 साल बाद लौटी छात्र राजनीति की रौनक, कहीं नारे तो कहीं दिखा सेल्फी का क्रेज

By Santosh SharmaEdited By: Shiv Govind Mishraa
Published: Fri, 06 Nov 2026 06:00 AM (IST)Updated: Fri, 06 Nov 2026 07:14 AM (IST)

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में आठ साल बाद छात्रसंघ चुनाव हुए, जिसमें छात्रों ने भारी उत्साह के साथ 74.64% मतदान किया। ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. आठ साल बाद एएमयू में छात्रसंघ चुनाव हुए।

  2. छात्रों ने 74.64 प्रतिशत उत्साहपूर्ण मतदान किया।

  3. देर रात मतगणना शुरू, परिसर में रौनक लौटी।

संतोष शर्मा, अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) का परिसर गुरुवार को आठ साल बाद छात्रसंघ चुनाव की रौनक से गुलजार नजर आया। सुबह से ही छात्र-छात्राओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह रहा। कहीं प्रत्याशियों के समर्थन में नारे गूंज रहे थे तो कहीं समर्थक हाथों में पोस्टर लेकर विद्यार्थियों से वोट की अपील कर रहे थे।

दिलचस्प बात यह रही कि एक ही कक्षा में पढ़ने वाले दोस्त भी अलग-अलग प्रत्याशियों के समर्थन में खड़े दिखाई दिए। इसके बावजूद आपसी मेलजोल और दोस्ती का रंग बरकरार रहा। 74.64 प्रतिशत मतदान हुआ। रात नौ बजे मतगणना शुरू हो गई। देर रात तक परिणाम आ सकेगा। 2018 के बाद हो रहे चुनाव को लेकर नए विद्यार्थियों में विशेष उत्सुकता थी।

सुबह नौ बजे मतदान शुरू होने से पहले ही केंद्रों पर भीड़ जुटने लगी थी। जैसे-जैसे दिन चढ़ा, चुनावी सरगर्मी बढ़ती गई। विश्वविद्यालय की सभी 13 फैकल्टी में मतदान केंद्र बनाए गए थे। वीमेंस कालेज में भी छात्राओं ने बढ़-चढ़कर मतदान किया। सबसे ज्यादा गहमागहमी मौलाना आजाद लाइब्रेरी के सामने देखने को मिली। सोशल साइंस और आर्ट फैकल्टी आसपास होने के कारण यहां प्रत्याशियों और समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा।

दिनभर बना रहा चुनावी माहौल

समर्थक पोस्टर बांटते और अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील करते रहे। दोपहर एक से दो बजे तक भोजनावकाश के दौरान भी चुनावी चर्चाएं जारी रहीं। वीमेंस पालिटेक्निक में नारेबाजी के दौरान हंगामा हुआ। सूचना पर प्राक्टर प्रो. नफरीस अंसारी ने टीम भेजकर नारेबाजी कर रहे छात्रों को वहां से हटाया। अन्य संकायों में भी दिनभर चुनावी माहौल बना रहा।

यह भी पढ़ें- मथुरा में बोनट पर लटककर चीखती रहीं मां-बेटी, दो KM तक दौड़ाई कार; पैसों के विवाद में गाड़ी से मारी टक्कर

शाम पांच बजे मतदान समाप्त हुआ। कुल 20,742 मतदाताओं में से 15,523 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद प्रत्याशी और उनके समर्थक मतगणना की तैयारियों में जुट गए। शाम सात बजे से एजेंट मतगणना केंद्र पहुंचने लगे और रात नौ बजे मतगणना शुरू हुई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।