एएमयू में सर सैयद उत्कृष्टता पुरस्कार: प्रो. हुसैन नस्र और ख्वाजा बंदानवाज सोसायटी को सम्मान, जस्टिस मसीह ने दिए पुरस्कार
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सर सैयद दिवस समारोह में प्रो. हुसैन नस्र और ख्वाजा बंदानवाज एजुकेशनल सोसायटी को सर सैयद ...और पढ़ें

प्रो. हुसैन नस्र और ख्वाजा बंदानवाज एजुकेशनल सोसायटी को सर सैयद उत्कृष्टता पुरस्कार
HighLights
प्रो. हुसैन नस्र को अंतरराष्ट्रीय सर सैयद उत्कृष्टता पुरस्कार मिला।
ख्वाजा बंदानवाज एजुकेशनल सोसायटी को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया।
जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के सर सैयद दिवस समारोह में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय सर सैयद उत्कृष्टता पुरस्कार-2026 प्रमुख इस्लामी दार्शनिक एवं विद्वान प्रो. हुसैन नस्र और राष्ट्रीय सर सैयद उत्कृष्टता पुरस्कार कर्नाटक के गुलबर्गा स्थित ख्वाजा बंदानवाज एजुकेशनल सोसायटी को प्रदान किया गया।
मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह ने दोनों पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार के तहत दो लाख रुपये और राष्ट्रीय पुरस्कार के तहत एक लाख रुपये की नकद राशि दी जाती है।
प्रो. हुसैन नस्र का पुरस्कार प्रो. शाफे किदवई ने लिया। नस्र ने ऑनलाइन सम्बोधन दिया। ख्वाजा बंदानवाज एजुकेशनल सोसायटी की ओर से प्रो. एमए पठान ने लिया।
सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह ने प्रदान किए पुरस्कार
प्रो. हुसैन नस्र जार्ज वाशिंगटन विश्वविद्यालय में इस्लामी अध्ययन के प्रोफेसर हैं। उन्होंने मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआइटी) से भौतिकी में स्नातक और हार्वर्ड विश्वविद्यालय से भूविज्ञान एवं भूभौतिकी में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने विज्ञान के इतिहास में पीएचडी भी की है। इस्लामी दर्शन, विज्ञान और धर्म के क्षेत्र में उनके योगदान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। उनकी प्रमुख पुस्तकों में ‘इस्लाम में विज्ञान और सभ्यता’, ‘धर्म और प्रकृति की व्यवस्था’, ‘इस्लाम का हृदय’ और ‘इस्लाम : धर्म, इतिहास और सभ्यता’ शामिल हैं।
अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार में दो और राष्ट्रीय में एक लाख रुपये की राशि
वहीं, वर्ष 1958 में स्थापित ख्वाजा बंदानवाज एजुकेशनल सोसायटी शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रही है। सोसायटी कई शैक्षणिक संस्थानों का संचालन करती है, जिनमें ख्वाजा बंदानवाज विश्वविद्यालय भी शामिल है।
यह भी पढ़ें- एएमयू सर सैयद दिवस समारोह: सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस मसीह मुख्य अतिथि, पूर्व छात्र होने से खास बना अवसर
यह भी पढ़ें- सर सैयद दिवस समारोह: मिंटो सर्किल में पढ़े जस्टिस मसीह होंगे मुख्य अतिथि, एएमयू के हैं पूर्व छात्र
विभिन्न क्षेत्रों में योगदान के लिए पुरस्कार
सर सैयद उत्कृष्टता पुरस्कार सर सैयद अध्ययन, दक्षिण एशियाई अध्ययन, उर्दू साहित्य, मध्यकालीन इतिहास, सामाजिक सुधार, सांप्रदायिक सद्भाव, पत्रकारिता और अंतरधार्मिक संवाद सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिए जाते हैं।
