यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP News: करणी सेना ने किया AMU में होली खेलने का ऐलान, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप; तनाव का माहौल
उत्तर प्रदेश में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में हिंदू छात्रों को ...और पढ़ें

HighLights
- हिंदू छात्रों को होली मिलन समारोह की अनुमति न मिलने के विरोध में उतरी करणी सेना
- एमएयू प्रशासन ने कहा, नई परंपरा को नहीं देंगे जन्म, होली खेलने पर रोक नहीं
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में हिंदू छात्रों को होली मिलन समारोह की अनुमति न मिलने पर विवाद गहराता जा रहा है। गुरुवार को अखिल भारतीय करणी सेना भी इसमें कूद पड़ी। सेना के प्रदेश अध्यक्ष ठा. ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने ऐलान किया अगर छात्रों को समारोह के आयोजन की अनुमति नहीं मिलती है वह टीम के साथ यूनिवर्सिटी परिसर में होली खेलने जाएंगे। इससे तनाव बढ़ गया है।
पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी भी हरकत में आ गए। पुलिस की ओर से एएमयू के ऐसे फोटो और पूर्व छात्रों के वीडियो प्रसारित किए गए जिसमें वह यूनिवर्सिटी परिसर में होली खोलने की बात कर रहे हैं। वहीं, एएमयू प्रशासन ने कहा है कि परिसर में होली खेलने पर रोक नहीं है, लेकिन नई परंपरा को जन्म नहीं देंगे।
एएमयू में विधि के छात्र अखिल कौशल ने तीन दिन पहले यूनिवर्सिटी प्रशासन से एनआरएससी हाल में होली मिलन समारोह आयोजित करने की अनुमति मांगी थी, जो उसे नहीं मिली। छात्र का कहना है कि कुलपति आवास पर ईद मिलन समारोह होता है। हर हास्टल और डिपार्टमेंट में हजारों छात्र इफ्तार पार्टी करते हैं। इससे किसी को कभी परेशानी नहीं हुई।
इसे भी पढ़ें- यूपी का बादल इस्लाम कबूलकर बना आदल, पाकिस्तान की जेल में रख रहा रोजा; अब भारत लौटने से किया इनकार
हिंदू छात्रों को समारोह की अनुमति देने में क्या दिक्कत? एनआरएससी हाल को समारोह के लिए इसलिए चुना गया, क्योंकि वह यूनिवर्सिटी परिसर से दूर है। वहां किसी तरह के टकराव का भी खतरा नहीं है। दो दिन से यह मामला छात्र और एएमयू प्रशासन के बीच चल रहा था।
करणी सेना के आने से मामला और गरमा गया। गुरुवार को सेना के प्रदेश अध्यक्ष ठा. ज्ञानेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व पदाधिकारियों ने हिंदू छात्रों को होली मिलन समारोह की अनुमति न देने के विरोध में प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट में प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट को दिया।

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी। जागरण
मांग की गई कि एएमयू में सभी धर्मों को समान अधिकार देने वाले अधिकारियों की नियुक्ति की जाए। मुस्लिम मानसिकता के शिकार अधिकारियों को तुरंत निलंबित किया जाए। एएमयू में सभी धर्मों को समान अधिकार देना सुनिश्चित किया जाए। ठा. ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि एएमयू में पूर्व से ही हिंदू विरोधी गतिविधियां होती रही हैं।
पिछले वर्ष भी हिंदू छात्रों के द्वारा होली खेलने पर वहां के मुस्लिम छात्रों द्वारा हिंदू छात्रों को दौड़ा-दौड़ा कर मारा पीटा गया था। उनको होली खेलने से रोका गया था। एएमयू में मुस्लिम संप्रदाय के सभी पर्वों को मनाने की अनुमति दी जाती है, लेकिन होली मिलन समारोह की अनुमति नहीं दी जा रही। ऐलान किया कि 10 मार्च को रंग भरने एकादशी के दिन अखिल भारतीय करणी सेना के सैकड़ों करणी सैनिक विश्वविद्यालय में जाकर हिंदू छात्रों के साथ होली खेलेंगे।
इसे भी पढ़ें- AMU के छात्र का चाकू से फाड़ा दिया था फेफड़ा, शरीर के कई जगह पर चोट; दो दिन बाद एक आरोपी गिरफ्तार
इनका कहना है
एएमयू में छात्र परंपरागत रूप से होली खेलते आए हैं। हर विभाग और हाल में छात्र होली खेलते हैं। इस बार भी किसी को होली खेलने से नहीं रोका है। - प्रो. विभा शर्मा, मेंबर इंचार्ज जनसंपर्क विभाग एएमयू
